फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   German footwear company will invest Rs 200 crore in Agra this will provide employment to four thousand people

Agra: जर्मन की फुटवियर कंपनी ताजनगरी में 200 करोड़ रुपये का करेगी निवेश, चार हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

Tue, 17 Jan 2023 10:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 17 Jan 2023 10:40 PM IST
सार

जर्मनी की एक फुटवियर कंपनी ने आगरा में 200 करोड़ रुपए का निवेश करने की बात कही है। इससे चार हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। कंपनी ने ग्लोबल यूपी समिट के दौरान यह बात कही है। 

विज्ञापन
German footwear company will invest Rs 200 crore in Agra this will provide employment to four thousand people
निवेश (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

ग्लोबल यूपी समिट के दौरान जर्मनी की फुटवियर कंपनी वॉन व्लेक्स ने आगरा में 200 करोड़ रुपये का निवेश करने की बात कही है। इससे ताजनगरी के चार हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। कंपनी और उद्योग विभाग के साथ निवेश के मामले में सैद्धांतिक सहमति हो गई है।

विज्ञापन


कंपनी के सीईओ आशीष जैन ने बताया कि जर्मन कंपनी ने कोरोना काल में चीन से शिफ्ट कर आगरा में फैक्टरी शुरू की। एक इकाई आगरा में चल रही है तो दूसरी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास निर्माणाधीन है। तीसरी इकाई स्थापित करने के लिए जमीन की तलाश जारी है। जैन ने बताया कि जेवर की यूनिट में स्पोर्ट्स शू भी बनेगा जो पहले सिर्फ चीन में बनता था। आगरा की यूनिट में सोल और फैब्रिक्स एंसैलरी भी बनाया जाएगा। इसके साथ ही एक ही छत के नीचे फुटवियर संबंधी सभी उत्पाद शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


संयुक्त आयुक्त उद्योग आगरा मंडल अनुज कुमार ने बताया कि चीन से शिफ्ट होकर आगरा में स्थापित की गई वॉन व्लेक्स जर्मनी कंपनी ग्रुप के साथ एक प्रारंभिक एमओयू हस्ताक्षरित किया जा रहा है। कोशिश है कि कंपनी जल्द अपना उत्पादन शुरू करे, ताकि आगरा क्षेत्र में अन्य अंतरराष्ट्रीय कंपनियां अपनी इकाइयां स्थापित करने के लिए प्रेरित हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के चेयरमैन राजकुमार जैन और एमडी सुनील कुमार जैन ने सरकार से आग्रह किया है कि भूमि शीघ्र अति शीघ्र उपलब्ध कराए, ताकि प्रोजेक्ट शुरू हो सकें। यूपी समिट में हमारा यह छोटा सा प्रयास अन्य कंपनियों के लिए प्रेरणास्रोत बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed