फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gayatri Vidyalaya and John Milton became the winners in the semi-finals

Agra News: सेमीफाइनल में गायत्री विद्यालय और जॉन मिल्टन बने विजेता

Sun, 03 May 2026 02:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 03 May 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Gayatri Vidyalaya and John Milton became the winners in the semi-finals
बास्केटबॉल प्रतियोगिता-2026
आगरा। शमसाबाद मार्ग स्थित जॉन मिल्टन पब्लिक विद्यालय में आयोजित गोपाल दास स्मृति बास्केटबॉल प्रतियोगिता-2026 के दूसरे दिन शनिवार को भी रोमांचक मुकाबले हुए। विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने तेज गति, उत्कृष्ट तालमेल और सशक्त रक्षण का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मुकाबलों में शिवालिक पब्लिक कैंब्रिज ने सेंट जॉर्ज कॉलेज को हराया, शारदा वर्ल्ड ने बॉस्टन पब्लिक विद्यालय व शिवालिक को पराजित किया, जबकि गायत्री विद्यालय ने सेंट जॉर्ज यूनिट-दो को हराया। जॉन मिल्टन ने होली पब्लिक विद्यालय को मात दी। सेमीफाइनल में गायत्री विद्यालय ने शारदा वर्ल्ड को और जॉन मिल्टन ने शिवालिक को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। खिलाड़ियों में साबिर, त्रिश्नक, आरव व अंकुश का प्रदर्शन सराहनीय रहा।
विज्ञापन


प्रबंध निदेशक विनोद बंसल ने कहा कि यह आयोजन युवाओं में खेल भावना, अनुशासन व नेतृत्व क्षमता विकसित करता है। प्रशासक मोहित बंसल, विशाल बंसल व प्रधानाचार्य एवलिन मसीह ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। आयोजन सचिव राजेश शर्मा, मधुसूदन शर्मा, निर्णायक मंडल में कौशलेंद्र सिंह, शैलेंद्र सोनी, दीपक सिंह, कुलदीप यादव, हिमांशु व पंकज का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed