जागरण पार्टी में हुई दोस्ती, समलैंगिक संबंधों में बदली, अब मामला पहुंच गया थाने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद में समलैंगिक रिश्तों को एक मामला सामने आया है। यहां दो युवक एक-दूसरे के साथ रहने पर अड़ गए। इनमें एक युवक शादीशुदा है। परिजनों की शिकायत पर दोनों युवकों को थाने बुलाया गया। उनकी काउंसलिंग की गई।
पहले तो दोनों युवक अपनी बात पर अड़े रहे। जब पुलिस ने उन पर सख्ती दिखाई, तब दोनों अलग-अलग रहने पर राजी हो गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
शिकोहाबाद के रहने वाले दो युवक देवी जागरण पार्टी में झांकी प्रस्तुत करने का काम करते हैं। इस दौरान दोनों में गहरी दोस्ती हो गई। इस बीच दोनों ने एक दूसरे से समलैंगिक संबंध भी बना लिए।
आत्महत्या का किया प्रयास
इतना ही नहीं दोनों एक-दूसरे के बिना नहीं रह पाते थे। परिजनों ने कई बार थाना पुलिस से शिकायत की। इस पर एक युवक ने आत्महत्या करने का भी प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने उसे बचा लिया।
काफी समय से दोनों युवकों के परिजन उन्हें अलग करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन वो नहीं माने। इस बीच एक युवक की शादी हो गई, लेकिन उसके बाद भी दूसरे युवक से अलग नहीं रह पा रहा था।
मामला बढ़ता देख परिजनों ने शुक्रवार रात थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों युवकों को थाने ले आई। दोनों को समझाया, लेकिन उनकी समझ में नहीं आई। बाद में पुलिस ने सख्ती दिखाई तो दोनों युवक अलग रहने को राजी हो गए।