{"_id":"5c0d0556bdec22417b50d19b","slug":"gas-tanker-overturned-on-gt-road-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जीटी रोड पर ज्वलनशील पदार्थ से भरा टैंकर पलटा, रिसाव होने से इलाके में फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीटी रोड पर ज्वलनशील पदार्थ से भरा टैंकर पलटा, रिसाव होने से इलाके में फैली दहशत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
Updated Sun, 09 Dec 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
जीटी रोड पर पलटा टैंकर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा जिले में शनिवार देर रात अति ज्वलनशील पदार्थ बेंजीन लेकर जा रहा टैंकर आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करते समय पलट गया। टैंकर पलटने के साथ ही तेज आवाज हुई। चालक और परिचालक किसी तरह से टैंकर से बाहर निकले।
टैंकर में अति ज्वलनशील पदार्थ से दूर रहने की हिदायत देते हुए वाहनों को रोक दिया गया। इसके साथ ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चार क्रेनों की मदद से टैंकर को सीधा कराया है। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
हादसा थाना मलावन क्षेत्र के गांव कंगरोल के पास रात करीब तीन बजे जीटी रोड पर हुआ। टैंकर पलटते ही उसमें से रिसाव हो गया। इससे इलाके में दहशत फैल गई। टैंकर मुंबई महाराष्ट्र से चेन्नई के लिए पदार्थ लेकर जा रहा था।

टैंकर पलटने की तेज आवाज हुई तो गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे। जिन्होंने चालक और परिचालक को वाहन से निकाला। दोनों ने गांव के लोगों को बताया कि टैंकर में अति ज्वलनशील पदार्थ है, जिससे लोगों को दूर रहना है।
टैंकर पलटने से रिसाव शुरू हो गया तो आसपास के गांव वालों में दहशत फैलने लगी। सूचना पर भारी पुलिस बल पहुंच गया। एहतियातन दो किमी पहले ही दोनों ओर यातायात को रुकवा दिए गए।
पुलिस ने दुर्घटना स्थल पर अनहोनी की आशंका को देखते हुए फायर ब्रिगेड की गाड़ी को भी बुला लिया और चार क्रेन मंगाई। पांच घंटे से अधिक की कड़ी मेहनत के चलते चार क्रेनों ने टैंकर को सीधा किया। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।