फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gas supply will be erupted in 50 thousand houses in Agra for two days

ध्यान दें: दो दिन पीएनजी और सीएनजी की किल्लत...50 हजार घरों में नहीं आएगी गैस, हो रही लाइन शिफ्टिंग

Wed, 08 Oct 2025 12:01 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 08 Oct 2025 12:01 AM IST
सार

आगरा में दो दिन तक गैस की किल्लत रहेगी। लाइन को शिफ्ट करने के लिए ग्रीन गैस लिमिटेड की ओर से 30 घंटे का क्लोजर लिया गया है। ऐसे में करीब 50 हजार घरों में किल्लत हो सकती है।

विज्ञापन
gas supply will be erupted in 50 thousand houses in Agra for two days
पीएनजी लाइन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के सिकंदरा स्थित औद्योगिक क्षेत्र में गैस पाइपलाइन की मरम्मत के लिए ग्रीन गैस लिमिटेड (गेल) ने बुधवार सुबह छह बजे से बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे तक गैस बंदी घोषित की है। इसके कारण 50 हजार घरों में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) नहीं आएगी। ट्रांसपोर्ट नगर सहित तीन कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) स्टेशन भी बंद रहेंगे।
विज्ञापन


सिकंदरा स्थित औद्योगिक क्षेत्र में नाला निर्माण कार्य चल रहा है। नाले के नीचे आठ इंच की स्टील गैस पाइपलाइन है, जिसे शिफ्ट करने के लिए गेल ने 30 घंटे का क्लोजर लिया है। इस संबंध में गेल ने जिलाधिकारी अरविंद एम बंगारी को पत्र भेजा है। गेल के सहायक महाप्रबंधक विपणन सूर्य प्रकाश गुप्ता ने बताया कि शहर में 30 सीएनजी स्टेशन हैं। 80 हजार से अधिक घरेलू पीएनजी गैस उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन

 
Trending Videos

ट्रांसपोर्ट नगर सीएनजी स्टेशन से वाहनों को गैस नहीं मिलेगी। आसपास के अन्य सीएनजी स्टेशन भी बंद रहेंगे। पीएनजी सिर्फ अंतिम छोर वाले क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी, जिनमें कमला नगर, पश्चिमपुरी, पथौली, दयालबाग, सिकंदरा, शाहगंज, आवास विकास कॉलोनी में सेक्टर-1 से 16 तक, बिचपुरी, पथौली आदि क्षेत्रों में पीएनजी उपभोक्ताओं को परेशानी हो सकती है।

आकस्मिक स्थिति में यहां करें संपर्क
आकस्मिक स्थिति में गेल के 24 घंटे आपातकालीन कंट्रोल रूम से संपर्क किया जा सकता है। गेल ने कंट्रोल रूम नंबर 9927811227, 99272811226 और 9927811225 जारी किए हैं। गैस पाइपलाइन की मरम्मत के दौरान आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग की टीम भी कार्य स्थल पर मौजूद रहेगी।

ये भी पढ़ें-उटंगन नदी हादसा: सेना और एनडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन पूरा...डूबे सभी 12 लोगों की माैत, आखिरी दिन निकाले चार शव

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed