फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Garhi Gusain village submerged due to encroachment on the pond, water entered inside the houses.

Agra News: तालाब पर कब्जे से गढ़ी गुसाईं गांव जलमग्न, घरों के अंदर घुसा पानी

Fri, 10 Jul 2026 12:28 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Garhi Gusain village submerged due to encroachment on the pond, water entered inside the houses.
फतेहाबाद फोटो।जलभराव के विरोध में गंदे पानी में खड़े होकर प्रदर्शन करते गढ़ी गुसांई के ग्रामीण। - फोटो : 1
फतेहाबाद। तहसील फतेहाबाद क्षेत्र के गांव गढ़ी गुसाईं में करीब 400 वर्ष पुराने तालाब पर हुए अतिक्रमण का खामियाजा अब पूरे गांव को भुगतना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश के बाद जलनिकासी व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। नतीजतन गांव की गलियां तालाब में तब्दील हो गई हैं। एक दर्जन से अधिक घरों में बारिश का पानी घुस गया है। ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को गंदे पानी में खड़े होकर प्रदर्शन कर प्रशासन से तत्काल राहत दिलाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गांव के प्राचीन तालाब पर अतिक्रमण के कारण पानी का बहाव रुक गया है। निकासी का रास्ता बंद होने से बारिश का पानी गलियों और मकानों में भर गया। सबसे अधिक परेशानी महेंद्र सिंह के परिवार को झेलनी पड़ रही है, जिनके घर के कमरों तक पानी पहुंच गया है। इससे घरेलू सामान खराब हो रहा है। परिवार के सामने रहने-खाने का संकट खड़ा हो गया है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण जयवीर सिंह, महेंद्र सिंह सहित अन्य लोगों ने बताया कि गांव में जलभराव इतना अधिक है कि घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। उनका कहना है कि यदि प्रशासन तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था नहीं करा सकता तो कम से कम गांव में नाव उपलब्ध कराई जाए, ताकि लोग सुरक्षित आवागमन कर सकें। ग्रामीणों ने प्रशासन से 400 वर्ष पुराने तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने, जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने और मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान पूरन सिंह, सूरज सिंह, नेमीचंद, लक्ष्मी नारायण, दिनेश गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed