फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Garbage is spread on the streets, garbage is lying in the garbage

सड़कों पर फैला है कूड़ा, कूड़े में पड़े हैं कूड़ेदान

Wed, 26 May 2021 10:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
Garbage is spread on the streets, garbage is lying in the garbage
मैनपुरी। नगर की सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कई क्षेत्रों में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। कचरा सड़कों और फैल रहा है और कूड़ेदान कूड़े के ढेर में पड़े हुए हैं। सड़ांध राहगीरों को परेशान कर रही है। स्थानीय लोगों ने कई बार पालिका प्रशासन से शिकायत की, लेकिन कोई असर नहीं हुआ।
विज्ञापन

---
औंधे मुंह पड़ा है कूड़ेदान
ईशन पदी पुल पर गंदगी न हो इसके लिए नगर पालिका ने कूड़ेदान रखवाए थे। यह कूड़ेदान कूड़े के ढेर में पड़े हुए हैं। न तो पालिका के कर्मचारियों ने इस ओर ध्यान दिया और न ही अधिकारियों ने। कूड़ेदान के आसपास कचरा बिखरा पड़ा है। सफाईकर्मी यहां आसपास से एकत्रित कचरा फेंककर चले जाते हैं।
विज्ञापन

---
सड़क पर फेंका जा रहा है कचरा
भोगांव रोड पर सड़क किनारे रखे कूड़ादान को किसी ने सड़क से नीचे फेंक दिया है। इससे लोग कूड़ा सड़क पर फेंक रहे हैं। पालिका के जिम्मेदारों ने इसकी कोई सुधि नहीं ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
नहीं सुधरी देवी रोड की सूरत
देवी रोड शहर का प्रमुख मार्ग है। यहां कूड़ा सड़क पर डंप किया जाता है। कई बार लोगों ने इसका विरोध किया, पालिका से शिकायत की, लेकिन सूरत नहीं सुधरी। सफाईकर्मी मोहल्लों का यहां डाल देते हैं। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
----
राधारमन रोड पर गुजरते अफसर
राधारमन रोड पर भी कूड़ा सड़क पर ही एकत्रित किया जाता है। प्रमुुख मार्ग होने से यहां से अफसरों का दिनभर आना जाता रहता है। बावजूद इसके किसी ने ध्यान नहीं दिया।
-----
नगर पालिका ने लाखों रुपये की धनराशि से कूड़ादान खरीदे कि लोग उसमें कूड़ा डालें। कूड़ेदान उलटे पड़े हैं तो लोग सड़क पर ही कूड़ा फेंक रहे हैं। नगर पालिका को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।
राजकुमार, कचहरी रोड
----
जांच कराई जानी चाहिए कि नगर पालिका के कूड़ादान कूड़े में क्यों पड़े हैं। सफाई नायक और कर्मचारी के पास इन्हें ठीक कराने का समय नहीं तो वे क्षेत्र में कैसी सफाई कर रहे होंगे।
देवेंद्र सिंह, भोगांव रोड
----
कोरोना महामारी के बीच सड़कों पर गंदगी फैल रही है। यह लोगों के स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल सकती है। पालिका को समय से कूड़ा उठवाना चाहिए, लापरवाहों पर कार्रवाई करनी चाहिए।
राजू रंगशाला, छपट्टी
----
गंदगी से संक्रमण फैल रहा है। फिर भी नगर की सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। तीन से चार दिनों तक कूड़ा सड़कों पर रहता है। महामारी के बीच तो प्रतिदिन सफाई होनी चाहिए।

विकास कुमार, राधारमन रोड
-----
सभी सफाई नायकों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रतिदिन सुबह आठ बजे तक नगर का कूड़ा उठ जाना चाहिए। कहीं लापरवाही की जा रही है तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
लालचंद भारती, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed