फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Garbage found near Taj Mahal, agency fined Rs 3 lakh

Agra News: ताजमहल के पास मिली गंदगी, एजेंसी पर तीन लाख का जुर्माना

Thu, 05 Feb 2026 02:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Garbage found near Taj Mahal, agency fined Rs 3 lakh
आगरा। ताजमहल क्षेत्र में निरीक्षण करने गए नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल को सफाई व्यवस्था खराब मिली। उन्हें अनुबंध के अनुरूप एजेंसी का कार्य नहीं दिखा। इस पर एजेंसी पर तीन लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया। साथ ही कार्य में सुधार न होने पर अनुबंध निरस्त करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि नगर आयुक्त ने ताजमहल क्षेत्र व उसके आसपास सफाई कार्यों का निरीक्षण किया था। फतेहाबाद रोड पर डिवाइडर और फुटपाथ पर धूल जमी थी, शिल्पग्राम रोड पर कूड़े के ढेर लगे मिले। जी-20 सेल्फी पॉइंट से रमाडा होटल तक सड़क के दोनों ओर गंदगी पड़ी थी। खुले प्लॉटों में कूड़े के ढेर लगे थे। उन्होंने बताया कि गलियों में नालियों की नियमित सफाई नहीं हो रही है और डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण वाहन समय से नहीं पहुंच रहे हैं। सड़कों पर नियमित झाड़ू भी नहीं लगाई जा रही है। यह शिकायत लगातार नगर निगम के पास आ रही हैं। ऐसी लापरवाही पर फर्म पर तीन लाख रुपये का जुर्माना किया गया है। उन्होंने फर्म को निर्देश दिए हैं कि वह तत्काल डिप्लॉयमेंट प्लान (मैनपावर, मशीनरी, वाहन आदि का विवरण) प्रस्तुत करे। क्षेत्रवार सफाई कार्य योजना नगर निगम को सौंपे। ऐसा नहीं किया गया तो शर्तों के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। उसका अनुबंध खत्म किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed