फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gangster on five miscreants

Agra News: पांच बदमाशों पर लगा गैंगस्टर

Wed, 26 Apr 2023 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 26 Apr 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Gangster on five miscreants
कासगंज। गंजडुंडवारा एवं सोरोंजी क्षेत्र में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक ने पांचों आरोपियों की संपत्ति को चिन्हित करने के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है। पुलिस आरोपियों की संपत्ति के चिन्हीकरण करने में जुटी हैं।
विज्ञापन

गंजडुंडवारा के कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह राठौर ने जुनैद, फईम, शाह आलम निवासी मोहल्ला थोक पर बाइक चोरी के मामले दर्ज हैं। एक अप्रैल 2021 को मीडिया कर्मी सरवर हुसैन की बाइक चोरी की गई थी। पुलिस ने आरोपियों की निशान देही पर बाइक को बरामद किया था। कोतवाली प्रभारी ने डीएम व एसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सोरोंजी के कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी ने शंकरपाल निवासी उर्कुरी, सोनू निवासी घटियारी ने 8 मई 2022 को अवैध शस्त्र फैक्टरी संचालित करते हुए गिरफ्तार किया। जिसमें दो बंदूक, एक तमंचा एवं दो तमंचे अर्धनिर्मत तथा शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए थे। अपराध पर अंकुश के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। एसपी के आदेश पर पुलिस सभी आरोपियों की संपत्ति का चिन्हीकरण कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोरोंजी एवं गंजडुंडवारा क्षेत्र में चोरी एवं शस्त्र फैक्टरी संचालित किए जाने के मामले में 5 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई अमल में लाई गई है। शीघ्र ही आरोपियों की संपत्तियों को भी कुर्क किया जाएगा। संबंधित थाना प्रभारियों इसके लिए निर्देशित किया है। सौरभ दीक्षित, एसपी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed