{"_id":"637ca61ec8e3056b52381032","slug":"ganga-water-supply-will-be-start-in-january-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: 'गंगाजल' के लिए अभी और करना होगा इंतजार, बढ़ा दिया गया समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: 'गंगाजल' के लिए अभी और करना होगा इंतजार, बढ़ा दिया गया समय
Tue, 22 Nov 2022 04:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 22 Nov 2022 04:06 PM IST
सार
सिकंदरा वाटरवर्क्स को गंगाजल मिलने लगा, लेकिन शहर में वितरण नेटवर्क तैयार ही नहीं किया गया। 180 करोड़ रुपये की लागत से शाहगंज क्षेत्र में अमृत-3 और अमृत-4 योजना के तहत वितरण योजना शुरू की गई।
विज्ञापन
शहर में गंगाजल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के शाहगंज, अवधपुरी, प्रताप नगर, गढ़ी भदौरिया, मारुति एस्टेट आदि कॉलोनियों के 1 लाख लोगों को अब जनवरी, 2023 के अंत में ही गंगाजल मिल पाएगा। हालांकि क्षेत्रीय विधायक और उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने अप्रैल, 2021 में ही गंगाजल पहुंचाने का वादा किया था। तीन बार गंगाजल प्रोजेक्ट पूरी करने की मियाद जलनिगम के अधिकारी बढ़ा चुके हैं। इस बार 31 अगस्त की तय सीमा के बाद इसे जनवरी, 2023 तक और बढ़ाया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले 9 जनवरी को आगरा में गंगाजल प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया था। सिकंदरा वाटरवर्क्स को गंगाजल मिलने लगा, लेकिन शहर में वितरण नेटवर्क तैयार ही नहीं किया गया। 180 करोड़ रुपये की लागत से शाहगंज क्षेत्र में अमृत-3 और अमृत-4 योजना के तहत वितरण योजना शुरू की गई। इसे अप्रैल, 2021 में पूरा होना था, पर इसमें अब दो साल की देरी के बाद लोग 2023 में गंगाजल प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - DBRAU Agra: बीएड की कॉपियों में प्राप्तांक से दो गुना तक बढ़ाए गए अंक, 18 से अधिक पर कार्रवाई की तलवार

इन इलाकों के लेाग कर रहे इंतजार
विनय नगर, मारुति स्टेट, मनु विहार, सुभाष नगर, गोकुल नगर, सुलहकुल नगर, धीर नगर, बीधा नगर, मारुति एन्क्लेव, राधिका विहार रोड, अलबतिया, गढ़ी भदौरिया, गुम्मट पार्क, शंकरगढ़ पुलिया, आजमपाड़ा, आवास विकास कॉलोनी, राम मोहन नगर, केशवकुंज, जवाहरपुरम, अवधपुरी, सैनिक नगर, बालाजीपुरम, कलाकुंज आदि कालोनियों के 20 हजार घरों में गंगाजल पहुंचाने के लिए कनेक्शन किए जाएंगे, लेकिन यह काम अधूरा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - DBRAU Agra: बीएड की कॉपियों में प्राप्तांक से दो गुना तक बढ़ाए गए अंक, 18 से अधिक पर कार्रवाई की तलवार