{"_id":"637ca044397e825add254f4b","slug":"marks-increased-to-twice-the-score-in-the-copies-of-bed-in-agra-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"DBRAU Agra: बीएड की कॉपियों में प्राप्तांक से दो गुना तक बढ़ाए गए अंक, 18 से अधिक पर कार्रवाई की तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DBRAU Agra: बीएड की कॉपियों में प्राप्तांक से दो गुना तक बढ़ाए गए अंक, 18 से अधिक पर कार्रवाई की तलवार
Tue, 22 Nov 2022 03:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 22 Nov 2022 03:41 PM IST
सार
मूल्यांकन का कार्य देखने वाले चार प्रोफेसरों के निर्देश पर परीक्षकों ने ये कारस्तानी की। बीएड की कॉपियों में प्राप्तांक से दो गुना तक अंक बढ़ाए गए।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के बीएड फर्जीवाड़ा में एक के बाद एक परत खुल रही है। मूल्यांकन में परीक्षकों ने भी कारस्तानी की। प्राप्तांक से डेढ़ से दोगुना अंक दे दिए। सेवानिवृत्त जज की जांच में परीक्षकों को भी दोषी बताया है। रिपोर्ट में 18 से अधिक पर कार्रवाई की संस्तुति की है।
ये भी पढ़ें - Ayushi Murder: मुखाग्नि देते हुए टूट गया पिता, पछतावा बहुत, काश फिर जिंदा हो जाए आयुषी...
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा समिति में खोला गया रिपोर्ट को बंद लिफाफा
बीएड 2012-13 की जांच में सेवानिवृत्त जज की बंद लिफाफा रिपोर्ट को परीक्षा समिति में खोला गया। इसमें 18 से अधिक को फर्जीवाड़ा में दोषी बताया है। इसमें मूल्यांकन प्रभार में शामिल चार वरिष्ठ प्रोफेसर को मुख्य दोषी बताया है। इन्होंने ही निजी कॉलेजों से मिलीभगत कर कॉपियों में नंबर बढ़वा दिए। इनके फर्जीवाड़े में सहयोग करने वाले परीक्षक, कुलसचिव और कर्मचारी के भी नाम हैं। रिपोर्ट में जिम्मेदारी तय करते हुए उनकी कारस्तानी का विवरण लिखा है। जांच में कॉपियों की जांच करने के बाद छेड़छाड़ की और अंकतालिका में मनमाने अंक दर्ज कर दिए। इसमें प्राप्तांकों पर ओवर राइटिंग की, सैकड़ों अंकतालिका मेें दर्ज अंकों को काटकर नए अंक लिख दिए। कारस्तानी पकड़ में नहीं आए, इसके लिए फोइल और चार्ट भी गायब कर दिए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Ayushi Murder: मुखाग्नि देते हुए टूट गया पिता, पछतावा बहुत, काश फिर जिंदा हो जाए आयुषी...
विज्ञापन