फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ganga Snan,adhikmaas

अधिकमास की पूर्णिमा पर गंगास्नान को उमड़े श्रद्धालु

Thu, 01 Oct 2020 11:07 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
Ganga Snan,adhikmaas
कछला गंगाघाट पर अधिकमास की एकादशी के मौके पर स्नान करते श्रद्घालु। - फोटो : KASGANJ
कासगंज/सोरों/गंजडुंडवारा। अधिकमास की पूर्णिमा पर बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं ने गंगास्नान करके पुण्य लाभ अर्जित किया। तीर्थनगरी की हरिपदी सहित लहरा, कछला और कादरगंज के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ गंगास्नान के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

कोरोना काल में अधिकमास की पूर्णिमा का यह पहला ऐसा मौका था जब बिना किसी रोक-टोक के श्रद्धालु गंगाघाटों पर पहुंचे और गंगास्नान कर पूजा-अर्चना की। प्रदेश सहित राजस्थान, मध्यप्रदेश के तमाम श्रद्धालु पूर्णिमा पर तीर्थनगरी में पहुंचे। आसपास के इलाकों के श्रद्धालु दोपहर तक गंगास्नान को पहुंचते रहे। काफी समय के बाद श्रद्धालुओं के पहुंचने से गंगाघाटों पर रहने वाले लोगों के चहरों पर भी चमक नजर आई।
विज्ञापन

हरिपदी की परिक्रमा कर मंदिरों में किए दर्शन
तीर्थनगरी सोरों में श्रद्धालुओं ने हरिपदी में गंगास्नान करने के बाद परिक्रमा की और देव मंदिरों में दर्शन किए। वराह मंदिर के अलावा राम जानकी मंदिर, लड्डू वाले बालाजी मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, बटुकनाथ मंदिर, तेलीघाट मंदिरों में भी श्रद्धालु देव दर्शन को पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगाजली और प्रसाद की हुई बिक्री
अधिकमास पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने मां गंगा का भोग लगाया। इसके लिए प्रसाद की दुकानों पर प्रसाद की बिक्री हुई। गंगाजल को घर ले जाने के लिए तमाम श्रद्धालुओं ने गंगाजली खरीद कर गंगाघाट से गंगाजल अपने घर ले गए।

भगवान वराह का अभिषेक किया
सोरों। पुरुषोत्तम मास की पुण्यदायी तिथि पूर्णिमा पर भगवान हरि के तृतीय अवतार भगवान वराह का अभिषेक किया गया। वराह मंदिर में श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। सुबह हरिपदी में डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालु अभिषेक का सामान व मिष्ठान लेकर वराह मंदिर पहुंचे। सेवायत पंडित नरेश ंत्र उच्चारण करके अभिषेक व श्रंगार कार्यक्रम कराया। भगवान को मेवा मिष्ठान का भोग लगाकर श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाये। महंत विदेहानंद गिरि, संजय दुबे, श्रीभगवान उपाध्याय, रिपुदमन दुबे, संजय उपाध्याय, सुनील तिवारी आदि श्रद्धालु मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed