फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ganga river,mighty ganga

सोरों में सीवरेज के शोधन हेतु एसटीपी प्लांट की स्थापना पर आज हो सकता है निर्णय

Wed, 16 Jun 2021 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
ganga river,mighty ganga
कासगंज। तीर्थनगरी सोरों में सीवरेज के शोधन के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। सीवरेज का पानी बूढ़ी गंगा में गिरता है। ऐसी स्थिति में सोरों में एसटीपी प्लांट की स्थापना का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिला गंगा समिति की आज होने वाली समीक्षा बैठक के एजेंडा में इस प्रस्ताव को शामिल किया गया है। प्रस्ताव को लेकर आज निर्णय हो सकता है।
विज्ञापन

आज होने वाली जिला गंगा समिति की बैठक में नौ महत्वपूर्ण बिंदु रखे गए हैं। यमुना प्रदूषण नियंत्रण इकाई के परियोजना प्रबंधक कासगंज शहर की सीवरेज योजना की समीक्षा करेंगे। गंगा की सहायक नदियों में प्रवाहित किए जा रहे गंदे पानी और मानव शवों के निस्तारण पर भी चर्चा होगी। गंगानदी के फ्लड जोन के चिह्नांकन एवं फ्लड जोन से अतिक्रमण हटाकर पौधरोपण करने पर भी चर्चा होगी। गंगा में प्रदूषण नियंत्रण के लिए ग्राम पंचायत और स्थानीय निकाय व सिंचाई विभाग के द्वारा की जा रही कार्रवाई की समीक्षा होगी।
विज्ञापन

जन आंदोलन के माध्यम से किया जाएगा पौधरोपण
जिले में हरित आवरण में वृद्धि के लिए जन आंदोलन के माध्यम से पौधरोपण किया जाएगा। 41 सरकारी विभागों को वन महोत्सव के अंतर्गत पौधे रोपित करने का लक्ष्य तय किया गया है। इस लक्ष्य के अनुरूप वन विभाग से पौधों की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला गंगा समिति की बैठक में तीर्थनगरी सोरों में सीवरेज के शोधन के लिए एसटीपी प्लांट की स्थापना का प्रस्ताव शामिल है। इस पर बैठक में निर्णय लिया जाएगा। इसके अलावा गंगा नदी संरक्षण पर होने वाले अन्य कार्यों की भी समीक्षा होगी। इसके पश्चात वन महोत्सव की तैयारियों को लेकर भी समीक्षा होगी। - दिवाकर वशिष्ठ, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed