फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ganga Flood waters reached fields of 20 villages of Khadar and shops

Flood: उफान पर गंगा, खादर के 20 गांव के खेतों तक बाढ़ की दस्तक; दुकानों तक पहुंचा पानी

Fri, 14 Jul 2023 12:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 14 Jul 2023 12:00 PM IST
सार

 गंगा उफान पर है। कछला और लहरा गंगाघाट पर दुकानों तक पानी पहुंच गया है। वहीं पानी का दबाव बढ़ने से कच्चे बांधों की सुरक्षा को लेकर खतरा बढ़  गया है। 
 

विज्ञापन
Ganga Flood waters reached fields of 20 villages of Khadar and shops
दुकानों तक पहुंचा पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैराजों से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण गंगा नदी उफान पर है। जिससे खादर के 20 से अधिक गांवों तक बाढ़ के पानी ने दस्तक दे दी है, खेतों में पानी भर गया है। मेहोल और नगरिया के कच्चे छोटे बांधों पर रिसाव शुरू हो गया जबकि गंगा में अभी और उफान के संकेत हैं। सिंचाई विभाग और प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। तटवर्ती इलाके के लोगों को सावधान किया गया है। गंगा के जलस्तर में हर घंटे वृद्धि हो रही है। गंगाघाटों पर लगी दुकानों तक गंगा की बाढ़ का पानी पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में 60 सेंटीमीटर की वृद्धि हो चुकी है। बृहस्पतिवार शाम तक गंगा 163.70 मीटर के निशान पर पहुंच चुकी थी।
विज्ञापन



 

बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे गंगा में हरिद्वार बैराज से 1.32 लाख क्यूसेक और बिजनौर बैराज से 1.35 लाख क्यूसेक का डिस्चार्ज था। नरौरा से पिछले 24 घंटों में 65000 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज बढ़ गया। बृहस्पतिवार को पूरे दिन हर घंटे जल स्तर में वृद्धि होती रही। शाम तक नरौरा के डिस्चार्ज का पानी कछला तक पहुंचने से जलस्तर 15 सेंटीमीटर और बढ़ गया। जिससे खादर के 20 से अधिक गांव की खादर और खेतों में पानी भरा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांव में लहरा, डिंगलेशनगर, महमूदपुर पुख्ता, अभयपुरा, ढेलासराय, दतलाना, उढ़ेर, नगरिया फार्म, अजीत नगर, किलौनी, किसौल, बमनपुरा, नगला शंभू व आस पास के गांव शामिल हैं। नगरिया फार्म की ओर कच्चे छोटे बांध और गंजडुंडवारा के मेहोल में रिसाव को ग्रामीण व श्रमिकों ने मिलकर बंद किया। ऐसी स्थिति को देखते हुए सिंचाई विभाग ने अलर्ट जारी किया है। सिंचाई विभाग के अधिशसी अभियंता अरूण कुमार ने बताया कि  अभी गंगा में पानी और बढ़ेगा। इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है। खादर के खेतों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। 20 से अधिक गांव प्रभावित होने की सूचना है। सिंचाई विभाग की टीमें तटवर्ती इलाकों में निगरानी कर रही हैं।

ये भी पढ़ें -  UP: लापता पत्नी दो साल बाद मिली, गोद में था एक साल का मासूम बच्चा; सामने आई हैरान कर देने वाली हकीकत
 
विज्ञापन

बरौना पर भी गंगा ने मिट्टी मे कटान

कासगंज। बरौना गांव में सिंचाई विभाग ने करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से कटानरोधी कार्य किए हैं। यहां जियो ट्यूब और सीसी बैग के स्टड बनाए गए। यहां गंगा की धारा से कटान शुरू हो गया है, काफी सीसी बैग भी बह गए हैं। ग्रामीण रामकुमार कहते हैं कि कि जिस तरह से गंगा की प्रवाह स्टड की ओर है, आशंका है कि यह स्टड क्षतिग्रस्त हो जाएंगे।
 

बैराजों से पानी का डिस्चार्ज-

- हरिद्वार- 1,56,692 क्यूसेक।
- बिजनौर- 1,74,197 क्यूसेक।
- नरौरा-1,45,780 क्यूसेक।
- कछला ब्रिज- 163.70 मीटर के निशान पर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed