फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ganesh ffestivel, celebration in mainpuri

गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ...

Sun, 08 Sep 2019 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
ganesh ffestivel, celebration in mainpuri
औड़ेन्य मंडल से गणेश प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाते श्रद्धालु - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी/बेवर। जिलेभर में श्रीगणेश की विसर्जन यात्राएं धूमधाम से निकाली गईं। बैंडबाजा के साथ श्रद्धालु अबीर गुलाल उड़ाते हुए विसर्जन स्थल तक पहुंचे। यहां विधिविधान के साथ बप्पा को विदाई दी गई।
विज्ञापन

नगर के पंजाबी कॉलोनी स्थित बाबा रघुवीर दास मंदिर में श्री गणेश विसर्जन की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। मंदिर के पुजारी मनीष शर्मा, ललित मणी , सरदार बक्शी ने भजन कीर्तन करके कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर रोमित अरोरा, संदीप गांधी, राजुल गेरा, उमेश नारंग, मयंक असीजा, हेमंत कालरा, अमित कालरा मौजूद रहे। कस्बा बेवर के अस्पताल तिराहा स्थित मंदिर पर चल रहे गणेश महोत्सव के समापन पर विसर्जन शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई।
विज्ञापन

विसर्जन यात्रा के बाद भक्तजनों ने काली नदी पहुंचकर गणेश प्रतिमा विसर्जन किया। विसर्जन शोभायात्रा में बैंडबाजों की मधुर धुन पर श्रद्धालु रंग-गुलाल उड़ाते हुए गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ... गीत गाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर नगर में प्रमुख मार्गों पर भ्रमण करते हुए काली नदी के लिए रवाना हुई। जहां श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया। शोभायात्रा में पुलिसबल साथ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed