फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ganesh came to support the legislator Jagan

गणेश के समर्थन में आए विधायक जगन

Fri, 06 Nov 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Fri, 06 Nov 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
Ganesh came to support the legislator Jagan
जिला पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव वार्ड नंबर 10 से महज 2 वोटों से चुनाव हारकर बेशक व्यथित हों और यूपी छोड़ने का एलान कर रहे हों, लेकिन इस हार से विरोधी दलों में भी उनके कई मित्र सक्रिय हो गए हैं जो उनके साथ खड़े हो गए हैं। भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने गणेश यादव के समर्थन में न केवल सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, बल्कि उनके यूपी छोड़ने के एलान पर कहा कि 2017 के चुनाव बाद वह उन्हें दुबारा उत्तर प्रदेश में लेकर आएंगे।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह 10 बजे विधायक ने यह पोस्ट अपनी फेसबुक वॉल पर किया तो उसके बाद शाम तक उस पर कई कमेंट आए। सपा नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव के समर्थन में विधायक के फेसबुक कमेंट पर राजनैतिक चर्चाएं तो चल ही निकलीं, वहीं, गणेश के साथ मिलकर भाजपा नेता द्वारा अध्यक्ष पद पर दावेदारी ठोंकने के दावे राजनैतिक हलकों में किए जाते रहे।
विज्ञापन

फेसबुक वॉल पर ये लिखा
मैं जिला पंचायत के चुनाव में समाजवादी पार्टी के इशारे पर प्रशासन द्वारा की गई धांधली की भर्त्सना करता हूं। यदि वास्तव में जिला पंचायत अध्यक्ष आगरा छोड़कर दूसरे प्रदेश में चले जाएंगे तो मेरी पार्टी 2017 के चुनाव बाद दुबारा सुरक्षा की गारंटी के साथ वापिस लाने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगन प्रसाद गर्ग
विधायक, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed