फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gajraj, Dinesh and Prem's friendship was famous in the village

गांव में मशहूर थी गजराज, दिनेश व प्रेम की दोस्ती

Wed, 24 Mar 2021 10:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Gajraj, Dinesh and Prem's friendship was famous in the village
कासगंज ढोलना के नगला ढक में हत्या की वारदात के बाद मौके पर पहुंचे एसपी - फोटो : KASGANJ
कासगंज। गांव नगला ढक में प्रेमप्रकाश, गजराज एवं और दिनेश की दोस्ती मशहूर थी। तीनों दिनभर साथ रहते थे और एक साथ खाते और पीते थे। यह बात बताते हुए प्रेमप्रकाश के पुत्र मनोजने कहा कि इतनी गहरी दोस्ती के चलते सपने में भी किसी को उम्मीद नहीं थी कि दोस्त मिलकर पिता की हत्या कर देंगे।
विज्ञापन

प्रेमप्रकाश, गजराज और दिनेश की दोस्ती को भले ही चार पांच माह का समय हुआ था। इसके बावजूद कम समय में तीनों के बीच काफी गहरी दोस्ती हो गई। गांव से लगभग 500 मीटर दूर खोले गए गजराज के होटल पर सभी दैनिक क्रिया से निवृत्त होकर पहुंच जाते थे।
विज्ञापन

सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना पीना तीनों सबकुछ एक साथ ही चलता था। घर का खाना खाने की इच्छा होने पर कभी दिनेश के घर का कार्यक्रम बनता था तो कभी प्रेम के घर का। दाल, सब्जी होटल से आ जाती और रोटी घर पर बन जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह प्रेम के घर पहुंचा था गजराज
मनोज के अनुसार, प्रेमप्रकाश मंगलवार सुबह होटल पर नहीं आया तो गजराज उसका हालचाल जानने के लिए उसके घर पहुंचा था। उसने प्रेम से होटल नहीं आने का कारण जानना चाहा तो उसने कुछ काम बताया और काम निपटाकर आने की बात कही।
इसके बाद गजराज ने दही खाया और लौट गया। अपना काम निपटाने के बाद प्रेम भी होटल पर पहुंच गया। तीनों ने दोपहर का भोजन एक साथ किया और रात का भोजन दिनेश के घर पर करने की बात तय की गई।
पत्नी के सामने तीन बच्चों की शादी की चिंता
प्रेमप्रकाश के पांच बेटा और पांच बेटी हैं। इनमें से एक बेटा और दो बेटियों की शादी होना शेष है। ये बच्चे अपने माता-पिता के साथ रहते हैं। वहीं चार बेटों की शादियां हो चुकी हैं, वे अलग-अलग रहते हैं।

पति की मौत के बाद अब प्रेमप्रकाश की पत्नी नेक्सी देवी के सामने बच्चों की शादी की चिंता है। पति की मौत के बाद से उनका रो रोकर बुरा हाल है।
गांव नगला ढक में दो दोस्तों ने रुपये के लेनदेन को लेकर दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
मनोज सोनकर, एसपी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed