फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   function of mahadandia held

महाडांडिया: मस्ती की रात में, झूमे सब साथ में

Sun, 01 Nov 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा Updated Sun, 01 Nov 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
function of mahadandia held
इंडियन आइडल फेम नेहा चौहान के सुरों में आस्था सिटी सेंटर का प्रांगण झूम उठा। कपल, बच्चे सब डांडिया करने लगे। खुले आसमां के तले सजी मस्ती की रात में सब साथ में थिरके। महाडांडिया का खुमार ऐसा चढ़ा कि कदम रुक ही नहीं रहे थे। सबने खूब धमाल मचाया।  
विज्ञापन

मौका था अमर उजाला द्वारा आस्था सिटी सेंटर के सहयोग से आयोजित महाडांडिया उत्सव का। शनिवार रात 8:30 बजे आस्था सिटी सेंटर, जीवनी मंडी में आयोजित इस कार्यक्रम में देर रात तक डांडिया की धूम रही। बड़ी संख्या में आई महिलाओं ने महाडांडिया में जमकर डांस किया। मुझे ना छूना परी हूं मैं... गीत से शुरू हुआ डांडिया परवान चढ़ता गया। अमर उजाला के मंच पर सब मस्ती में सराबोर होकर झूमे।
विज्ञापन

इससे पूर्व कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डीआईजी लक्ष्मी सिंह, आस्था ग्रुप की प्रीति, अनु अग्रवाल, चेयरमैन देवी प्रसाद गर्ग, अजय अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अनु और प्रीति ने डीआईजी का बुके देकर स्वागत किया गया। अमर उजाला के महाप्रबंधक अभय अशोक सर्वटे ने कार्यक्रम के सभी सह प्रायोजकों को मोमेंटो देकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम 7 बजे से ही प्रांगण में लोगों का आना शुरू हो गया था। परंपरागत परिधान में सज धज कर आए जोड़े व बच्चे डांडिया को लेकर बेहद उत्साहित थे। अमर उजाला रूपांतरण क्लब की सदस्याओं ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की।
सबसे पहले जूनियर स्टार म्यूजिकल ग्रुप ने अपनी प्रस्तुति से सबको अपना कायल बना दिया। उसके बाद मंच पर इंडियल आइडल फेम नेहा चौहान आईं और उनके आते ही धूम मच गई। उनके सुरों का खुमार सिर चढ़कर बोला। जिसे जहां जगह मिली, डांडिया लेकर अपने पार्टनर के साथ डांस करने लगा।
जो अकेले आए थे, उन्होंने भी ग्रुप बना लिया। एक मैं और एक तू... हवा के झोंके आज मौसमों से रूठ गए... हे शुभारंभ ओ शुभारंभ मंगल बेला आई... गोविंदा आला रे... आ रे प्रीतम प्यारे... मेरे फोटो को सीने से यार चिपका ले सैंया फेवीकोल से... देखा जो तुझे यार दिल में बजी गिटार... आ रहा जीने का मजा रे... साड़ी के फॉल सा कभी मैच किया रे... आदि गीतों पर डांडिया की रात थिरकती रही। सब मस्ती में सराबोर नजर आए। डांडिया नाइट का माहौल ऐसा था कि कोई भी अपने कदमों को नहीं रोक पाया। बच्चों में गजब का उत्साह था। कार्यक्रम के दौरान मनोरंजक गेम्स भी खेले गए। डांडिया के लिए कई केटेगरी रखी गई थीं। बेस्ट डांस चिल्ड्रन, बेस्ट मेल ड्रेस अप, बेस्ट फीमेल ड्रेसअप, बेस्ट डांडिया स्टाइल, बेस्ट जोड़ी, बेस्ट कपल।
मिक्की माउस में बच्चों का धमाल
आस्था सिटी सेंटर में बच्चाें के मनोरंजन का भी पूरा ध्यान रखा गया। उनके लिए मिक्की माउस का इंतजाम किया गया था। डांडिया के दौरान कुछ बच्चाें ने मिक्की माउस पर जंप कर इंजॉय किया। इस दौरान बच्चे काफी खुश नजर आए।

कैमरे में संजोए यादगार पल
महाडांडिया के यादगार पलों को लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। डांडिया के दौैरान पिक्स लेने की होड़ सी मची थी। कोई सेल्फी लेने में मशगूल था तो कोई अपने रिश्तेदारों से फोओ खिंचवा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed