{"_id":"67bb68fd528f37883301e0b4","slug":"from-buckwheat-flour-to-fruits-prices-became-expensive-on-mahashiratri-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-128276-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: महाशिरात्रि पर कूट्टू के आटे से फल तक हुए महंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: महाशिरात्रि पर कूट्टू के आटे से फल तक हुए महंगे
Sun, 23 Feb 2025 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। महाशिवरात्रि पर्व पर उपवास से पहले कई वस्तुओं की कीमत बढ़ने से लोग चिंतित दिख रहे है। उपवास के लिए सामग्री खरीदने लोग बाजार में जा रहे हैं। यहां पर वस्तुओं की महंगे होेन से कटौती करने में लगे है। पिछले एक सप्ताह में सामान की कीमतों में दस प्रतिशत तक तेजी दिख रही है। दो दिन का समय महाशिवरात्रि पर्व में रह गया है। श्रद्धालुओं ने उपवास रखने की तैयारी शुरू कर दी है। उपवास के लिए रिफाइंड, वनस्पति घी, मेवा, कूट्टू, सिंघाड़ी, चीनी सहित अन्य सामान की खरीदारी लोग कर रहे है। इससे बाजार में भीड़़ बढ़ गई है, लेकिन बाजार में उपवास के सामान की कीमतों में तेजी का रुख देखा जा रहा है। फलों की बात की जाए तो इनकी कीमतें भी अधिक है। सेव, अनार, अंगूर, चीकू, संतरा सभी महंगे बिक रहे हैं।
विज्ञापन