{"_id":"605b761f8ebc3e76a12212cd","slug":"friends-shot-and-killed-a-friend-agra-news-agr486039649","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों ने की गोली मारकर दोस्त की हत्या,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तों ने की गोली मारकर दोस्त की हत्या,
विज्ञापन
कासगंज ढोलना के नगला ढक में हत्या का शिकार प्रेमप्रकाश का फाइल फोटो
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। थाना ढोलना के नगला ढक में रुपये के लेनदेन को लेकर दोस्तों ने ही दोस्त को गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में मृतक के पुत्र की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। एसपी मनोज सोनकर ने रात में ही घटनास्थल का निरीक्षण किया।
नगला ढक निवासी प्रेमप्रकाश (55) मंगलवार दोपहर गांव से 500 मीटर दूर अपने दोस्त गजराज के होटल पर गया था। यहां उनका एक और मित्र दिनेश भी आ गया। देररात प्र्रेमप्रकाश, गजराज और दिनेश बाइक पर बैठकर गांव लौटे। गजराज ने दिनेश का घर आते ही बाइक रोक ली। इसके बाद तीनों घर में चले गए। यहां दिनेश और गजराज ने प्रेमप्रकाश के मुंह में तमंचा रखकर गोली मार दी और प्रेमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। इधर, रात अधिक होने के कारण प्रेमप्रकाश का पुत्र मनोज पिता को ढूंढने निकला तो उसे जानकारी हुई कि पिता दिनेश के घर में गया है। वह वहां पहुंचा तो दिनेश और गजराज मनोज को धक्का देकर भाग गए।
मनोज ने घर में जाकर देखा तो अपने पिता को लहूलुहान हालत में पड़ा था। चीखपुकार सुनकर मनोज के चाचा राधेश्याम और अन्य ग्रामीण आ गए। आनन-फानन प्रेमप्रकाश को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मनोज ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने दबिश देकर रात में ही दिनेश को गिरफ्तार कर लिया। हत्या के पीछे रुपये के लेनदेन का मामला बताया जा रहा है।
विज्ञापन
होटल से साथ लेकर आए थे दाल
कासगंज। हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए एक साथ खाना खाने का कार्यक्रम तय किया गया था। गजराज ने होटल से दाल ली थी और रोटी दिनेश के घर पर बनाए जाने की बात तय हुई थी। दोनों दोस्तों के षड्यंत्र से प्रेम अनभिज्ञ था।
प्रेमप्रकाश ने बेच दी थी चार बीघा जमीन
कासगंज। प्रेमप्रकाश ने लगभग चार साल पहले अपनी चार बीघा जमीन लगभग 12 लाख रुपये में बेची थी। दिनेश मूलरूप से रजपुरा का रहने वाला है। उसकी दो बहने नगला ढक में रहती हैं। दिनेश ने नगला ढक में आकर मकान बनाने की इच्छा जाहिर की तो उसके बहनोई के कहने पर प्रेम ने दिनेश को रुपये दिए। गजराज निवासी बढ़ागांव कोटरा सहावर को होटल खोलने के लिए भी प्रेमप्रकाश ने पैसे दिए थे। दोनों पर लगभग दो लाख रुपये उधार थे।