फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Friends Killed Young Man love Affair With Dead Body Threw In Well

मथुरा: बुआ से प्रेम संबंध की भनक लगने पर दोस्त की हत्या, 40 दिन तक 150 फीट गहरे कुएं में दबी रही लाश, ऐसे खुला हत्याकांड

Wed, 02 Feb 2022 12:08 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 02 Feb 2022 12:08 PM IST
सार

एक युवक 40 दिन पहले कृष्णानगर से लापता हुआ था, परिजनों ने दो दोस्तों के नाम पुलिस को बताए थे जिसके बाद उनसे पूछताछ में हत्या का राज खुला।

विज्ञापन
Friends Killed Young Man love Affair With Dead Body Threw In Well
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

मथुरा में लगभग 40 दिन पूर्व शहर के कृष्णानगर स्थित संजय नगर से लापता युवक का शव मंगलवार को वाटर वर्क्स कंपाउंड स्थित कुएं को 150 फीट खुदवाकर पुलिस ने बरामद किया है। इस मामले का खुलासा दो दिन पूर्व हत्या में शामिल दो युवकों की गिरफ्तारी से हुआ था। 

विज्ञापन

शहर कोतवाली के संजय नगर (कृष्णानगर) में रहने वाला वीरू (22) पुत्र तेजपाल 23 दिसंबर 2021 को अचानक घर से गायब हो गया था। इसकी गुमशुदगी उसके परिजनों ने कोतवाली में दर्ज कराई थी। परिजनों के लगातार दबाव के चलते पुलिस ने जब इस मामले में छानबीन की तो पता चला कि लापता युवक इसी क्षेत्र में रहने वाले राहुल और रोहित के साथ अंतिम समय देखा गया था और यह तीनों ही नशे के आदी थे।
विज्ञापन

गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ में कबूला जुर्म
पुलिस ने दोनों युवकों का नाम सामने आने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया। जब इनसे पूछताछ की तो राहुल ने स्वीकारा किया कि बुआ से संबंधों को लेकर उसी ने वीरू की हत्या कर शव वाटर वर्क्स कंपाउंड स्थित कुएं में डाल दिया था। मंगलवार को पुलिस ने खुदाई करके सुबह शव निकलवाया। कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि जिस कुएं में शव डाला गया था, वह पूरी तरह से मलबे से भर चुका था और अब इस स्थान पर नगर निगम ने वाटर वर्क्स कर्मियों के लिए आवासीय कॉलोनी बनाई जा रही थी, जिससे यह कुआं समतल हो चुका था। देररात से शुरू की गई खुदाई के बाद युवक का शव निकालकर पोस्टमार्टम  के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...
आगरा में पुलिस पिटाई से मौत का आरोप: कोई तो मेरे पापा को उठा दे...ऑटो चालक के शव के पास बिलखती रहीं बेटियां
फिरोजाबाद: शौचालय में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पति समेत 11 के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed