दोस्ती में चली गई जान: नदी में पैर फिसलने से गिरी सहेली, बचाने के चक्कर में किशोरी खुद डूब गई; मौत
दोस्ती की मिशाल के किस्से तो बहुत सुने होंगे, लेकिन कल्होर पछां में जो कुछ हुआ लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है। दोस्ती निभाने के चक्कर में किशोरी की जान चली गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के घिरोर में खेत पर काम करने जा रही एक किशोरी का पैर फिसल गया और वह नदी में गिर कर डूबने लगी। उसे बचाने के प्रयास में दूसरी किशोरी भी गिर गई। तैराक ग्रामीणों ने एक किशोरी को बचा लिया। लेकिन दूसरी की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ये भी पढ़ें - टूट रही रिश्तों की डोर: सात महीने में 10 हत्या, दिल दहला देंगी पति, ससुर और बेटे के कातिल बनने की ये वारदातें
यहां की है घटना
थाना क्षेत्र के गावं कल्होर पंछा निवासी रामसेवक की पुत्री साधना (17) बृहस्पतिवार की शाम सहेली रंजना रंजना (12 ) निवासी गुलाबपुर के साथ खेत पर काम करने जा रही थी। उसने पीछे से ब्रज मोहन की पुत्री मंसूरी भी खेत पर जा रही थी। तीनों अरिंद नदी पर बने बांध को पार कर रहे थे, तभी अचानक पैर फिसलने के बाद मंसूरी नदी में गिर गई। उसके बचाने का प्रयास किया तो साधना भी नदी में गिर गई।
ये भी पढ़ें - व्यापारी नेता का पौत्र मिला: कोचिंग के लिए गया था, फिर हुआ लापता; बोला- अपहरण हुआ था
तैराक ने एक को बचाया
किशोरियों को नदी में डूबता देख वहां मौजूद कुछ तैराक ग्रामीणों ने नदी में छलांग लगा दी। मंसूरी को सही सलामत बाहर निकाल लिया गया। लेकिन साधना की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे के बाद मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
ये भी पढ़ें - UP: भाजपा नेता गोली लगने के बाद शूटर पर झपटे, फिसल गया हाथ और...; सीसीटीवी फुटेज आया सामने