फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ten murders in seven months in agra incidents of becoming murderers of brother husband father-in-law and son

टूट रही रिश्तों की डोर: सात महीने में 10 हत्या, दिल दहला देंगी पति, ससुर और बेटे के कातिल बनने की ये वारदातें

Fri, 18 Aug 2023 11:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह आशीष शर्मा, आगरा
आशीष शर्मा, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 18 Aug 2023 11:47 AM IST
सार

आगरा में शहर से लेकर देहात तक सनसनीखेज हत्याकांड ने रिश्तों के मजबूत धागों को तार-तार कर दिया। पिछले सात महीने में आठ ऐसी वारदातें हुईं, जिसमें कातिल कोई और नहीं बल्कि अपने ही थे। 
 

विज्ञापन
Ten murders in seven months in agra incidents of becoming murderers of brother husband father-in-law and son
crime demo, - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मोहब्बत की नगरी कहे जाने वाले आगरा में रिश्तों की डोर टूट रही है। यहां अपने ही अपनों के खून से हाथ रंग रहे हैं। संपत्ति, शराब, शक और प्रेम संबंध की वजह से सात महीने में 10 जानें जा चुकी हैं। बेटे ने शराब के लिए मां की जान ली तो प्रेम संबंध में भाई ने बहन और जीजा को मार डाला। इतना ही नहीं, शक में पति ने पत्नी की तो संपत्ति के लिए भाइयों ने अपने ही पिता और भाइयों को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

शहर से देहात तक इस तरह के सनसनीखेज हत्याकांड कमजोर हो चुके रिश्तों की बानगी पेश की है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस आयुक्त डाॅ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि शिकायतों में पारिवारिक विवाद सबसे अधिक हैं। पति-पत्नी के बीच झगड़े की शिकायतें ज्यादा होती हैं। संपत्ति में बंटवारे का विवाद होता है। पुलिस जांच कर कार्रवाई करती है। पति-पत्नी के बीच झगड़े परिवार परामर्श केंद्र में निपटाए जाते हैं। सुलह की कोशिश की जाती है। संपत्ति संबंधी विवाद में पुलिस और प्रशासनिक टीम जांच करती है। इसके बाद कार्रवाई होती है। परिवार में किसी कारण से तनाव बढ़ने पर पुलिस की मदद ली जा सकती है। पुलिस के पास मनोवैज्ञानिक विशेषज्ञ हैं जो काउंसिलिंग कर समस्या को सुलझाते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुए हैं मामले

- 25 जुलाई को कागारौल के गढ़ी कालिया में जमीन के बंटवारे में तीन भाइयों ने मथुरा में रह रहे पिता और दो भाइयों को कुल्हाड़ी और तलवार से काट डाला था। तीनों को पंचायत के लिए बुलाया गया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेजा।
- तीन जुलाई को खंदौली के गांव तानगढ़ी में भाई सत्यप्रकाश ने बहन सुधा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह बहन के एक युवक से प्रेम संबंध से नाराज था।
- 27 जून को किरावली के गांव मनिकपुर में ससुर रघुवीर ने बहू प्रियंका की गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद थाना में पहुंच गया था।
- सात जून को सिकंदरा में गांव ककरैठा स्थित वनखंडी महादेव मंदिर के पास जंगल में व्यापारी की पत्नी अंजलि बजाज की हत्या हुई थी। मामले में प्रखर गुप्ता और शीलू को जेल भेजा गया। मृतका की बेटी की संलिप्तता भी मिली थी। इस पर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया।
 
विज्ञापन

- छह जून को सदर के दुर्गा नगर में पति महेंद्र सिंह राठौर ने पत्नी नीतेश उर्फ नीता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बहू पर भी गोली चलाई थी। उसने छिपकर जान बचाई थी।
- नौ मई को सराय बोदला स्थित नगला गूलर में बेटे पंकज ने नशे में अपनी 60 वर्षीय मां जयदेवी की पिटाई कर दी थी। इससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बेटे को जेल भेजा था।
- 14 मार्च को सदर के रोहता में जीजा राज की साले शिवशंकर ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में छह आरोपियों को नामजद किया गया था।
- एक मार्च को जगनेर में शिवम उर्फ शैंकी ने अपनी मां सुनीता देवी उर्फ पुष्पा देवी की घर में चोरी के विरोध पर हत्या कर दी थी। उसने मां के सिर में सिलबट्टे से ताबड़तोड़ प्रहार किए थे, जिससे उनकी जान चली गई थी।

 सहनशीलता की कमी, अविश्वास से बड़ी घटना

मानसिक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा संस्थान के अधीक्षक डाॅ. दिनेश राठौर का कहना है कि लोगों में सहनशीलता की कमी है। जहां उम्मीद होती है, जिससे विश्वास होता है, वहीं नाउम्मीद होने और अविश्वास या विश्वासघात महसूस करने पर सबसे ज्यादा गुस्सा अपनों पर ही आता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, बीमारियों की अनुपस्थिति में ही किसी व्यक्ति को स्वस्थ नहीं कहा जा सकता। मानसिक और सामाजिक रूप से भी उसे स्वस्थ होना चाहिए। अगर, समय रहते परिवार के सदस्य तनाव को पहचान लेते हैं, उसके उपाय ढूंढते हैं तो इसे कम किया जा सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed