फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   free ration major factor of bjp victory in up election 2022

आगरा: मुफ्त राशन से चूल्हा जला, बदले में वोट से भर दी झोली, मुस्लिम महिलाओं ने भी दबाया 'कमल' का बटन

Sat, 12 Mar 2022 04:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Mar 2022 04:05 PM IST
सार

कोरोना वायरस महामारी में तेल, दाल, नमक और दो बार गेहूं-चावल से भाजपा को जबरदस्त फायदा मिला। आगरा में बसपा का वोट भी भाजपा में खिसक गया। 

विज्ञापन
free ration major factor of bjp victory in up election 2022
मतदाता (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में भाजपा को एक बार फिर नौ की नौ विधानसभा सीटें मिलीं। समाज शास्त्री इस प्रचंड जीत की बड़ी वजह मुफ्त राशन मान रहे हैं। इससे निम्नवर्गीय परिवारों से भाजपा ने खूब वोट बटोरे। खासतौर से महिलाओं ने भाजपा की झोली भर दी। मुस्लिम महिलाएं भी कमल का बटन दबा आईं।
विज्ञापन


2017 में ही आगरा की नौ विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी जीते। उस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर जनता ने वोट दिया। 2022 तक हालत बदले, मोदी-योगी के प्रभाव के साथ कोरोना महामारी में मुफ्त राशन ने निम्न वर्ग के मतदाताओं को भाजपा से सीधे जोड़ दिया। 
विज्ञापन


महीने में पांच-पांच किलो गेहूं-चावल तो मिला ही बाद में बीती दिसंबर से मार्च तक नमक, रिफाइंड और चना भी मिला। इस खाद्यान्न से कोरोना महामारी में बड़ा सहारा मिला। इससे खुश महिलाओं ने भाजपा की वोटों से झोली भर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकृत श्रमिकों के खाते में एक हजार रुपये भी पहुंचे। घर बनाने के लिए 2.65 लाख रुपये, उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन-सिलिंडर ने मुस्लिम महिलाओं का भी मन बदल दिया। कानून व्यवस्था और बेटियों की सुरक्षा पर भी महिलाओं का भाजपा पर भरोसा बढ़ा।

राशन और सरकारी योजनाओें से निम्न वर्ग जुड़ा

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के समाज शास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. मोहम्मद अरशद ने कहा कि भाजपा की जीत के तीन बड़ी वजह रहीं। पहली महामारी में साल में दो-दो बार मुफ्त में राशन और दाल, तेल और नमक तक मिला। शौचालय, मकान के लिए धनराशि से निम्न वर्ग समेत मुस्लिम महिलाओं का वोट भी अच्छा खासा मिला।

बहन-बेटियों की सुरक्षा से महिलाएं हुई प्रभावित

आगरा कॉलेज के समाज शास्त्र के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. महावीर सिंह ने कहा कि शहर में नौ की नौ सीटें और प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा की वापसी की बड़ी वजह हर तबके को सरकारी योजनाओं का जमीनी लाभ मिलना रहा। कानून व्यवस्था से महिलाएं खुश हुईं और भाजपा को चुना। इन योजनाओं का सीधे लाभ मिलने से मुस्लिम महिलाओं का भी मन बदला।

जनता को इन योजनाओं का मिला लाभ

  • 746236 परिवारों को मिला निशुल्क राशन 
  • 299700 श्रमिकों के खाते में पहुंचे एक-एक हजार रुपये
  • 275001 कनेक्शन मिले उज्ज्वला योजना में
  • 40219 परिवारों को मिला आवास योजना का लाभ
  • 10189 लोगों को स्वनिधि योजना का लाभ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed