फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Frauds Withdrawn 40 Thousand Rupees From Bank Account By Asking Otp Cyber Crime News Kasganj

ओटीपी पूछने के बाद आया मोबाइल पर संदेश, पढ़कर उड़े खाताधारक के होश, जानिए पूरा मामला

Thu, 21 Nov 2019 12:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 21 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Frauds Withdrawn 40 Thousand Rupees From Bank Account By Asking Otp   Cyber Crime News Kasganj
डेमो - फोटो : डेमो
एक ठग ने ओटीपी पूछकर खाते से चालीस हजार रुपये उड़ा दिए। खाते से धनराशि उड़ते ही खाताधारक के होश उड़ गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी को नामजद करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
नरेश कुमार निवासी हरसिंहपुर ढोलना का भारतीय स्टेट बैंक शाखा में खाता है। मोहम्मद नजरे आलम नाम से एक ठग नरेश के मोबाइल पर फोन किया। ठग ने अपने को बैंक का प्रबंधक बताया। उसने एटीएम कार्ड को रिन्यु किए जाने की जानकारी दी। उसने ओटीपी आने पर उसे बता देने के लिए कहा। 
विज्ञापन


कुछ देर बाद खाता धारक के मोबाइल पर ओटीपी आ गया। इसके बाद ठग ने फोन करके उससे ओटीपी पूछ लिया। ओटीपी आने के कुछ देर बाद ही उसके खाते से 40 हजार रुपये की धनराशि उड़ा ली। जैसे ही धनराशि कटने का मैसेज आया तो खाताधारक के होश उड़ गए। उसने बैंक शाखा से संपर्क कर मामले की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। खाता धारक ने बताया कि ठग ने धनराशि को उसके खाते से दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed