{"_id":"5da1e8e68ebc3e93c8166c2c","slug":"fraud-with-three-unemployed-in-the-name-of-job-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनेजर पद पर नौकरी का लालच देकर तीन बेरोजगारों से ठगी, शातिरों ने ऐसे बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनेजर पद पर नौकरी का लालच देकर तीन बेरोजगारों से ठगी, शातिरों ने ऐसे बनाया शिकार
Sun, 13 Oct 2019 09:25 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 13 Oct 2019 09:25 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले दो युवक और एक युवती ठगी का शिकार हो गए। मोबाइल कंपनी में मैनेजर के पद पर अच्छे पैकेज पर नौकरी लगवाने के नाम पर उनसे खाते में 30 हजार रुपये जमा करा लिए गए। तीनों ज्वाइनिंग करने कंपनी के दफ्तर पहुंचे तो ठगी का पता चला। पीड़ितों ने साइबर क्राइम सेल में शिकायत की है।
शहीद नगर के फराज, लोहामंडी के जुबेद और सदर क्षेत्र की एक युवती बीकॉम पास हैं। तीनों नौकरी की तलाश कर रहे थे। एक महीने पहले एक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया। 11 सितंबर को तीनों के पास एक ई-मेल आया। इसमें एक मोबाइल कंपनी में मैनेजर के पद पर नौकरी की बात कही गई थी।
ऐसे फंसाया जाल में
ई-मेल में एचआर मैनेजर का मोबाइल नंबर लिखा था। जुबैद ने बताया कि कॉल करने पर एक युवती ने उनसे कहा कि 20 से 25 हजार प्रतिमाह की नौकरी लग जाएगी। इसके लिए 1500 रुपये पंजीकरण और 3500 रुपये किट देने के नाम पर जमा करा लिए गए। उनके पास एक कॉल लेटर भी भेज दिया था।

चार अक्तूबर को तीनों से बैंक में खाता खोलने के नाम पर पांच-पांच हजार रुपये और जमा करा लिए। शनिवार को तीनों सदर क्षेत्र स्थित मोबाइल कंपनी के दफ्तर में आए। लेकिन, यहां के कर्मचारियों ने फर्जी कॉल लैटर बताकर वापस भेज दिया।
ध्यान रखें
साइबर सेल एक्सपर्ट के मुताबिक, नौकरी देने के नाम पर कॉल और ई-मेल करने वालों पर तुरंत भरोसा नहीं करना चाहिए। इसके बारे में पूरी पड़ताल करें। इसके बाद ही अपनी निजी जानकारी देनी चाहिए। कोई भी कंपनी आवेदनकर्ता से रकम नहीं मांगती है।