फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fraud Rto booth in Haryana border, 4 arrest

हरियाणा बार्डर पर खुला था फर्जी आरटीओ बूथ, चार गिरफ्तार

Mon, 12 Jul 2021 12:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
fraud Rto booth in Haryana border, 4 arrest
आगरा। आरटीओ के ऑनलाइन रोड टैक्स जमा करने की आड़ में एक गैंग व्यावसायिक वाहनोें के स्वामियों और चालकों से ठगी कर रहा था। इसके लिए कोसी में हरियाणा बॉर्डर पर बूथ लगाया था। फर्जी वेबसाइट के माध्यम से रसीद काटी जा रही थीं। अलग-अलग आरोपी वेबसाइट में एडमिन बने थे। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सरगना सहित पांच आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

आईजी नवीन अरोरा के मुताबिक, दस जुलाई को आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर चार निवासी पुनीत पाराशर ने रेंज साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें कहा था कि कोसी बॉर्डर पर ऑनलाइन आरटीओ टैक्स के नाम पर बूथ खोलकर वाहन चालकों से धोखाधड़ी की जा रही हैं। उन्हें फर्जी वेबसाइट के माध्यम से रसीद दी जा रही है। शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया। रेंज साइबर थाना की पुलिस ने छापा मारकर चार आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

फर्जी वेबसाइट से मोबाइल पर आता था मैसेज
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने एक वेबसाइट (tcchandra.com) बना रखी थी। इस वेबसाइट से एक रसीद निकालते थे। इसके साथ ही वाहन चालक के मोबाइल पर एक मैसेज भी पहुंचता था, जिस कारण से लोग इसे असली समझ लेते थे। वह हर प्रकार के वाहनों का रोड टैक्स जमा करने की बात करते थे। इसके लिए अपनी फीस लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोसी निवासी बलवीर गिरोह का सरगना है। वह सुपर एडमिन भी था। उसने अलग-अलग प्रदेश के टैक्स के लिए अलग-अलग साथी को एडमिन बनाया था। दिन में कटने वाली रसीद का विवरण बलवीर के पास आ जाता था। वह काफी समय से यह काम करने में लगा था। पुलिस इस वजह से चेकिंग नहीं करती है कि आरोपी अपने बूथ के बोर्ड पर ऑनलाइन आरटीओ टैक्स लिखते थे। इससे लगता था कि निजी लोगों को टैक्स जमा करने के लिए ठेका दिया है।
आरोपी सरकार को लाखों रुपये का चूना लगा रहे थे। कोसी निवासी प्रकाश, महेंद्र और पलवल निवासी संदीप और धीरज फरार हैं। वहीं सरगना बलवीर भी पुलिस के हाथ नहीं आ सका है। पुलिस उनकी तलाश में लगी है।
मथुरा के कोसी स्थित हुलवाना निवासी राजेंद्र उर्फ राजू, कोटवन निवासी प्रेम सिंह, मोनू और हरियाणा के पलवल निवासी हर्ष मित्तल को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से एक लैपटॉप, चार मोबाइल, वेबसाइट, 10,840 रुपये बरामद किए गए हैं।

सैंया में पकड़ा गया था फर्जीवाड़ा
सैंया बार्डर पर भी इसी तरह से वाहन चालकों से ठगी की जा रही थी। ऑनलाइन टैक्स की आड़ में गिरोह वसूली कर रहा था। विजीलेंस और पुलिस ने छापा मारा था। दस से अधिक लोगोें को पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed