फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fraud On Petrol Pump Water Mix Forensic science will investigate adulteration in petrol

पांच सौ का पानी वाला पेट्रोल: विधि विज्ञान प्रयोगशाला में होगी मिलावट की जांच, युवक ने पकड़ा था 'खेल'

Wed, 29 Dec 2021 11:45 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 29 Dec 2021 11:45 AM IST
सार

नामनेर निवासी शाहरुख ने बुधवार दोपहर तीन बजे प्रतापपुरा स्थित एचपी पंप से मोटर साइकिल में 500 रुपये का पेट्रोल भराया। इसके बाद बाइक स्टार्ट नहीं हुई। मिस्त्री को दिखाई तो पता चला कि पेट्रोल में पानी मिला है। शाहरुख ने पंप पर शिकायत की।

विज्ञापन
Fraud On Petrol Pump Water Mix Forensic science will investigate adulteration in petrol
मिलावट का पेट्रोल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में प्रतापपुरा के नामनेर तिराहा स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल में पानी की मिलावट की आशंका पर मंगलवार को चार सैंपल भरे गए हैं। इन्हें जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है। प्रयोगशाला में मिलावट की जांच होगी। 22 दिसंबर को पेट्रोल में पानी की शिकायत करते हुए वाहन चालकों ने हंगामा किया था। मामले के पांच वीडियो वायरल हुए थे। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने अपर जिलाधिकारी आपूर्ति जय नारायण को जांच के निर्देश दिए थे। मंगलवार को ऑयल कंपनी, बांट-माप व पूर्ति विभाग की टीम पंप पर पहुंची। एडीएम आपूर्ति जय नारायण के मुताबिक जांच के लिए पेट्रोल के चार सैंपल भेजे गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन

ये था मामला
22 दिसंबर को बाइक की टंकी में पेट्रोल भरवाने के बाद गाड़ी बंद होने पर पंप पर हंगामा हुआ था। बोतल व बाल्टी में पेट्रोल भरा कर लोगों ने देखा। उनका आरोप था कि पेट्रोल में मिलावट की गई है। जिसकी शिकायत डीएम से की थी। 16 नवंबर को तहसील दिवस में शहीद नगर निवासी जावेद कुरैशी ने पेट्रोल पंप पर घटतौली की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में टाइमिंग मीटर में गड़बड़ी मिली। उस मामले में भी अब तक कार्रवाई नहीं हो सकी। 
विज्ञापन

पहले टाइमिंग मीटर में मिली थी गड़बड़ी 
16 नवंबर को शहीद नगर निवासी जावेद ने लॉरीज होटल के सामने स्थित फ्रेंड्स फिलिंग स्टेशन पर रात 10.27 मिनट पर 200 रुपये का पेट्रोल भरवाया था। कंप्यूटर से बिल लिया। शक होने पर जावेद ने पंप का बिक्री रिकॉर्ड निकाला तो उसमें 10.27 बजे 90 रुपये की बिक्री मिली। घटतौली की शिकायत पर एडीएम सिटी ने जांच कराई। जिला पूर्ति अधिकारी संजीव सिंह का कहना है कि पंप के बिक्री रिकॉर्ड और टाइमिंग मीटर में गड़बड़ी मिली। रिपोर्ट एडीएम को भेजी है। वहीं पंप के मालिक करन दुग्गल का कहना है कि जांच में उनके पंप में कोई गड़बड़ी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंधेरगर्दी: 500 रुपये का पेट्रोल भराने के बाद भी बाइक हो गई बंद, युवक ने ऐसे पकड़ा मिलावट का खेल
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed