फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fraud of Rs 5 lakh in the name of buying Hydra

Agra News: हाइड्रा खरीदने के नाम पर पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी

Thu, 06 Nov 2025 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 06 Nov 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 5 lakh in the name of buying Hydra
मैनपुरी। जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2023 में फिरोजाबाद के एक पार्टनर ने मैनपुरी के खरगजीत नगर निवासी युवक से हाइड्रा खरीदने के नाम पर पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी की। आरोपी ने साझेदारी में हाइड्रा खरीदने का प्रस्ताव दिया था। इसके बाद न तो रुपये लाैटाए और जल जीवन मिशन के तहत किया गया कार्य भी अधूरा छोड़ दिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के खरगजीत नगर निवासी प्रवेश पाठक ने बताया कि उनके बेटे शिवम पाठक ने वर्ष 2023 में जल जीवन मिशन योजना के तहत खैर, अलीगढ़ में काम किया था। इस दौरान उनकी दोस्ती फिरोजाबाद निवासी योगेश उपाध्याय से हुई। वह पार्टनर के रूप में कार्य कर रहा था। इसी बीच योगेश ने बताया कि वे दोनों साझेदारी में एक हाइड्रा खरीदेंगे और इसके लिए शिवम को 5 लाख रुपये देने होंगे। शिवम ने योगेश को ऑनलाइन और नकद मिलाकर पांच लाख रुपये दे दिए। लेकिन इसके बाद योगेश ने न तो हाइड्रा खरीदा और न ही जल जीवन मिशन के तहत पूरा काम किया। जब पांच लाख रुपये वापस मांगे गए तो आरोपी टालमटोल करने लगा और कई बार व्हाट्सएप पर रुपये लौटाने का संदेश भेजा, मगर रुपये वापस नहीं किए। प्रवेश पाठक ने रुपये देने के सबूत भी पुलिस को उपलब्ध कराए। कोतवाली पुलिस ने जांच के बाद इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed