फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fraud

बड़ी लापरवाही फर्जीवाड़े की जांच को 47 शिक्षकों ने नहीं दिए दस्तावेज, नोटिस जारी

Tue, 14 Jul 2020 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
fraud
कासगंज। बेसिक शिक्षा विभाग में चल रही फर्जीवाड़े की जांच में शिक्षकों की लापरवाही संदेह बढ़ा रही है। 47 शिक्षकों ने अभी तक जांच के लिए अपने दस्तावेज नहीं दिए हैं। बार-बार चेतावनी के बाद भी कोई फर्क नहीं पड़ा है। इस पर सभी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही बुधवार तक दस्तावेज नहीं देने पर वेतन रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन

अनामिका प्रकरण के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जीवाड़े की जांच चल रही है। सभी शिक्षकों और कर्मचारियों के दस्तावेजों की जांच चल रही है। वैसे तो लगभग 35 प्रतिशत शिक्षामित्रों ने अभी दस्तावेज नहीं दिए हैं। उन्हें फिलहाल बुधवार तक का समय दिया गया है, लेकिन शिक्षा विभाग के 47 शिक्षक ऐसे हैं जो बार-बार चेतावनी और निर्धारित समय गुजरने पर भी दस्तावेज नहीं दे रहे।
विज्ञापन

पहले 3 जुलाई तक का समय दिया गया था फिर इसे 6 जुलाई तक बढ़ाया गया। उसके बाद 10 जुलाई का अंतिम मौका दिया गया। इसके बाद भी शिक्षकों ने दस्तावेज नहीं दिए तो अब शिक्षा विभाग ने सोमवार को इन सभी लापरवाहों को नोटिस जारी कर दिया। बुधवार दोपहर तक का अंतिम समय दिया गया है। शिक्षकों की यह लापरवाही फर्जीवाड़े का संदेह बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षामित्र भी नहीं दे रहे पूर्ण दस्तावेज
लापरवाह शिक्षामित्रों के अलावा जिन शिक्षामित्रों ने अपने दस्तावेज जांच को दे दिए हैं। उनमें तमाम ऐसे हैं जिन्होंने अपने पूर्ण दस्तावेज नहीं दिए। किसी ने नियुक्ति पत्र नहीं दिया है तो कोई अपने प्रशिक्षण की डिग्री नहीं दे पा रहा है। हांलाकि विभाग ने स्पष्ट किया है कि जांच में जो भी दस्तावेज अपूर्ण मिलेंगे। संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।

फैक्ट फाइल
- 2973 श।िक्षकों के दस्तावेजों की हो रही है जांच।
- 2926 शिक्षको ने ही अभी तक जमा किए हैं दस्तावेज।
- जिन शिक्षको ने अपने दस्तावेज जमा नहीं किए हैं उन सभी को नोटिस दे दिया है। बुधवार दोपहर तक दस्तावेज नहीं मिलते हैं तो दोपहर बाद वेतन रोकते हुए विभागीय कार्रवाई कर दी जाएगी- अंजली अग्रवाल, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed