फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fraud in the name of army recruitment Youth was trapped of giving assurance then cheated 12 lakh rupees

सेना में भर्ती के नाम पर ठगी: युवा को भरोसा देकर फंसाया बातों के जाल में, फिर ठग लिए 12 लाख रुपये

Fri, 28 Apr 2023 01:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 28 Apr 2023 01:39 PM IST
सार

आरोपी ने युवक को भरोसा दिया कि उसकी नौकरी लग जाएगी। इसके बाद युवक से 12 लाख रुपये ठग लिए। नौकरी न लगने पर जब युवक ने रकम वापस मांगी तो उसे धमकी मिलने लगी। 
 

विज्ञापन
Fraud in the name of army recruitment Youth was trapped of giving assurance then cheated 12 lakh rupees
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आगरा में सेना में भर्ती का झांसा देकर कागारौल के तीन युवकों से 12 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ितों का आरोप है कि भर्ती स्थल पर मिले एक व्यक्ति ने शिकार बनाया। वह वर्दी पहनकर मिला था। उसने उनके फर्जी निवास प्रमाणपत्र और एडमिट कार्ड भी बनवा दिए। सेना में भर्ती न होने पर रकम मांगने पर धमका रहा है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


कागारौल निवासी राहुल चाहर, पवन कुमार और योगेश कुमार धोखाधड़ी के शिकार हुए। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह सेना भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। आठ मई 2021 को आनंद इंजीनियरिंग काॅलेज में चल रही सेना भर्ती देखने गए थे। तभी सेना की वर्दी में राज सिंह चौहान उर्फ पप्पू मिला। उसने कहा कि बिना रिश्वत भर्ती नहीं हो सकते। भर्ती होना है तो प्रति व्यक्ति 8 लाख रुपये दे दो। वह रांची, झारखंड से भर्ती करा देगा। आधी रकम पहले देनी होगी। बाकी रकम बाद में देनी होगी।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि राज सिंह मूलरूप से परौली सिकरवार, फतेहाबाद का है। वर्तमान में महादेव नगर में रह रहा है। उसने अपने घर पर आर्मी का बोर्ड भी लगा रखा है। यहां पर अपना ऑफिस बना रखा है। उसने अपने घर बुलाया था। वो लोग उसके झांसे में आ गए। तीनों ने 12 लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने तीनों के रांची के पते पर फर्जी निवास प्रमाणपत्र बनवाए। एडमिट कार्ड भी दे दिया। मगर, वो सेना में भर्ती नहीं हो सके। जब उससे रकम मांगी तो वो टालमटोल करने लगा। बाद में रकम देने से इन्कार कर दिया। थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि राज सिंह चौहान, उसके पिता जवाहर सिंह, चचेरे भाई बादल और बहन सुंदरिया के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।


ये भी पढ़ें - Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव के सहारे मोदी के मिशन पर योगी, कर दी लोकसभा सीटों की जमीन तैयार

कई युवाओं से ठगी का संदेह

पीड़ितों ने संदेह जाहिर किया है कि राज सिंह की ठगी के शिकार और भी युवा हुए हैं। वह लोगों को भर्ती स्थल पर झांसे में लेता है। इसके बाद रकम ले लेता है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी करे।

रेलवे में भी नौकरी का झांसा

पिछले दिनों थाना जगदीशपुरा में भी केस दर्ज हुआ था। रेलवे में नौकरी का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाया गया था। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed