फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fraud in evm will not be tolerated

मतगणना में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी- डा. दिलीप

Wed, 09 Mar 2022 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
fraud in evm will not be tolerated
कासगंज सपा जिलाध्यक्ष डा.देवेंद्र सिंह यादव के आवास पर पत्रकार वार्ता करते समाजवादी पार्टी के च? - फोटो : KASGANJ
कासगंज। मतगणना में गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले के मतगणना प्रभारी के रूप में एमएलसी डॉ. दिलीप यादव को भेजा है। उन्होंने कहा कि मतगणना में किसी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी से मांग की कि वह जिले में निष्पक्ष मतगणना सुनिश्चित कराएं। जनता ने जो जनादेश दिया है वह निष्पक्ष रूप से सामने आना चाहिए।
विज्ञापन

डा. यादव सपा जिलाध्यक्ष और पूर्व सांसद कुंवर देवेंद्र सिंह यादव के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ प्रदेश की जनता ने जनादेश दिया है। ऐसी स्थिति से बौखला कर भाजपा ने जनता के बीच एग्जिट पोल के माध्यम से भ्रम फैलाने का काम किया है। भाजपा सरकार की मंशा दूषित है। इसके चलते ही सरकार के अधिकारी ईवीएम मशीन को बिना सुरक्षा के और बिना प्रत्याशियों की जानकारी के इधर से उधर ले जा रहे हैं। ऐसी स्थितियां शंका पैदा करती हैं। सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि सपा के कार्यकर्ता हर संघर्ष के लिए तैयार हैं। मतगणना का कार्य निष्पक्ष रूप से हो। इस दौरान कासगंज विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी मानपाल सिंह, पटियाली विधानसभा प्रत्याशी नादिरा सुल्तान और अमांपुर विधानसभा के प्रत्याशी सत्यभान शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed