फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fourty policemen in quarantine including officers after gambler test positive for coronavirus in agra

Corona in Agra: एक जुआरी के कारण पुलिस महकमे में हड़कंप, एसपी-सीओ सहित 40 पुलिसवाले क्वारंटीन

Tue, 11 Aug 2020 12:29 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Aug 2020 12:29 AM IST
सार

  • एक रिसोर्ट में रविवार रात को क्राइम ब्रांच और एसओजी ने छापा मारकर मालिक समेत 22 लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया था। इनमें एक संक्रमित निकला। 

विज्ञापन
fourty policemen in quarantine including officers after gambler test positive for coronavirus in agra
थाने में पकड़े गए जुआरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के अछनेरा कस्बे में राधिका रिसॉर्ट में पकड़े गए 22 जुआरियों में से एक एंटीजन टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव निकला। रिपोर्ट आते ही पुलिस कर्मियों से लेकर अधिकारियों के होश उड़ गए। एसपी देहात पश्चिम रवि कुमार, सीओ हरीपर्वत सौरभ दीक्षित सहित 40 पुलिसकर्मियों को तीन दिन के लिए क्वारंटीन किया गया है।

विज्ञापन

 
दबिश में एसपी देहात रवि कुमार, सीओ हरीपर्वत, क्राइम ब्रांच की टीम, एसओजी की टीम, हरीपर्वत और सिकंदरा इंस्पेक्टर को भेजा गया था। वहां से सीओ अछनेरा और अछनेरा थाने की फोर्स बुलाई गई थी। लगभग 40 से अधिक पुलिसकर्मी दबिश में शामिल थे। 
विज्ञापन



संबंधित खबर- आगरा: दीवार फांदकर अस्थायी जेल से कोरोना संक्रमित बंदी फरार, तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेजा था। यहां पर सभी का एंटीजन टेस्ट कराया गया। रात को टेस्ट की रिपोर्ट मिली। इसमें  न्यू आगरा क्षेत्र निवासी एक जुआरी कोरोना पॉजिटिव निकला है। एंटीजन टेस्ट की रिपेर्ट के बाद जुआरी को अस्थाई जेल में भी दूसरे अभियुक्तों से अलग रखा गया है। 

इसका पता चलने पर पुलिस अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति है। आरोपी को थाना अछनेरा में पूरी रात रखा गया था। इसके बाद उन्हें सुबह कोर्ट लाया गया। ऐसे में कई और के संक्रमित होने की आशंका है। हालांकि किसी और को दिक्कत नहीं है। फिर भी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को तीन दिन के लिए क्वारंटीन किया गया है।

यहां से पकड़े गए थे 22 जुआरी

अछनेरा में न्यू दक्षिणी बाईपास स्थित राधिका रिसोर्ट में रविवार रात को क्राइम ब्रांच और एसओजी ने छापा मारकर मालिक समेत 22 लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया था। सोमवार को आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया। अब पुलिस आरोपियों पर गैंगस्टर लगाने की तैयारी कर रही है। 

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि गोपनीय सूचना पर राधिका रिसोर्ट में छापा मारा गया था। 22 लोगों को पकड़ लिया गया था। इनसे 8.90 लाख रुपये और 23 मोबाइल बरामद हुए थे। पुलिस को सूचना मिली थी 50 लोग रोजाना जुआ खेलने आते हैं। दांव लगाए जाते हैं। करोड़ो रुपये लगते हैं। मालिक ओमकार सिंह 500 रुपये प्रति व्यक्ति की नाल लेता था। 

यह हुए गिरफ्तार

आरोपियों में जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू, विकास पारीख, ओमकार सिंह, बलवीर सिंह, रोहित अग्रवाल, फैसल, धीरेंद्र कुमार, कौशल गुप्ता, मोहम्मद अकील, मनीष अग्रवाल, सागर गांधी, मनीष गुप्ता, अमित कुमार, नवनीत भार्गव, ब्रिजराज, रविंद्र अग्रवाल, प्रदीप कुमार सिंघल, अजय कुमार, विद्याराम, विकास सिंघल, इब्राहिम, सचिन कुमार हैं। जितेंद्र कुमार थाना जगदीशपुरा से जेल भी भेजा गया था। तब भी जुए के मामले में पकड़ा था। उसके खिलाफ गैंगस्टर की भी कार्रवाई हुई थी। 

यह हुई बरामदगी 

आरोपियों से 8.90 लाख, 22 मोबाइल, एक टेबलेट, एक कार्ड स्वैप मशीन, चार कार, नौ दो पहिया वाहन, तीन बियर केन, पांच एटीएम कार्ड, तीन ताश की गड्डी बरामद हुईं। थाना अछनेरा पुलिस को जुए की भनक थी या नहीं? इसकी जांच की जा रही है। इतने बड़े स्तर पर जुआ हो रहा था तो पुलिस को जानकारी क्यों नहीं हुई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed