फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   four trains canceled on Kanpur Kasganj Railway Track

यात्रीगण कृपया ध्यान दें...कानपुर-कासगंज रेलवे ट्रैक पर रविवार को नहीं चलेंगी ये ट्रेनें

Sat, 06 Apr 2019 05:05 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Apr 2019 05:05 PM IST
विज्ञापन
four trains canceled on Kanpur Kasganj Railway Track
प्रतीकात्मक तस्वीर
मथुरा-कानपुर ट्रैक की कमजोर पटरियों के मरम्मत के लिए रेलवे ने चार ट्रेन निरस्त करने का निर्णय लिया है। रविवार को कासगंज-कानपुर रेलमार्ग पांच घंटे बाधित रहेगा। रेलवे ने मथुरा से कानपुर के बीच ट्रैक पर किसी भी मालगाड़ी को लेने से भी इंकार कर दिया है।
विज्ञापन


लंबे समय से कानपुर और मथुरा ट्रैक की पटरियां कमजोर हैं। हाल ही में तीन दिन पहले कानपुर ट्रैक पर स्लीपर के बोल्ट खुल गए थे और खतरे के बीच ट्रेन दौड़तीं रहीं। जानकारी के बाद अधिकारियों ने बोल्ट कसवाकर ट्रैक की निगरानी बढ़ाई। 
विज्ञापन


पेट्रोलिंग टीम ने पाया कि कानपुर ट्रैक पर कंपिल स्टेशन के समीप पटरियां काफी कमजोर हैं और कभी भी कोई हादसा हो सकता है। इसके बाद इज्जतनगर मंडल के रेल प्रबंधक दिनेश कुमार ने ट्रैक के मरम्मतीकरण के निर्देश जारी कर दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेन रहेंगी निरस्त

रेलवे ने रविवार को ट्रैक पर मरम्मतीकरण की तैयारी की है। सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक ट्रैक पूरी तरह बाधित रहेगा। कासगंज से फर्रुखाबाद जाने वाली ट्रेन संख्या 15040 एवं फर्रुखाबाद से कासगंज आने वाली ट्रेन संख्या 15041 निरस्त कर दी गई है। 

ट्रेन संख्या 05306, जो फर्रुखाबाद से कानपुर जाती है और ट्रेन संख्या 05305 फर्रुखाबाद सवारी गाड़ी भी निरस्त कर दी गई है। मथुरा एवं कानपुर अनवरगंज इंटरचेंज प्वाइंट पर सुबह चार बजे से रात आठ बजे के बीच कोई मालगाड़ी नहीं ली जाएगी। मालगाड़ियों का संचालन रविवार सुबह से ही निरस्त कर दिया गया है।

पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि चार सवारी गाड़ियां निरस्त की गई हैं। कुछ एक्सप्रेस, जो लखनऊ से अहमदाबाद-गोरखपुर की ओर जाती हैं और साप्ताहिक है तो ट्रैफिक ब्लॉक के समय से उन्हें देरी से गुजारा जाएगा। मालगाड़ियां कानपुर-मथुरा ट्रैक पर रविवार को नहीं दौड़ेंगी। 


आप इन खबरों के बारे में और क्या जानना चाहते हैं। कृपया अपनी कीमती राय नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed