फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four SOG and six police teams are also raiding to arrest Akendra Rana who attacked house of SP MP

सपा सांसद के घर हमला: आकेंद्र राणा की गिरफ्तार के लिए एसओजी सहित 10 टीम, राजस्थान-हरियाणा में दी जा रही दबिशें

Fri, 28 Mar 2025 09:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 28 Mar 2025 09:03 AM IST
सार

सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के घर हमला कराने वाले क्षत्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकेंद्र राणा की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए चार एसओजी सहित छह टीमें लगाई गई हैं। 
 

विज्ञापन
Four SOG and six police teams are also raiding to arrest Akendra Rana who attacked house of SP MP
करणी सेना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर बवाल के मामले में दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। क्षत्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकेंद्र राणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस की 10 टीम गिरफ्तारी में लगी हैं। इसमें एडीसीपी आदित्य सिंह, चार एसओजी और छह पुलिस टीम सहित 100 पुलिसकर्मी शामिल हैं। 
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें -  सपा सांसद के घर हमला: करणी सेना ने फिर दी चुनौती...इस बार 12 अप्रैल की तैयारी, कहा- पत्थरबाजों से मिलेंगे
विज्ञापन



 

पुलिस के सामने किया पथराव
हरियाणा के साथ राजस्थान में दबिश दी जा रही है। राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर प्रदर्शन से पहले क्षत्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया। लोगों की भीड़ को जुटाया। कुबेरपुर पर इकट्ठा होकर बुलडोजर लेकर सांसद आवास की तरफ गए। पुलिस के रोकने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष और कार्यकर्ता नहीं माने। हरीपर्वत चाैराहे से बैरियर को राैंदते हुए सांसद आवास पर पहुंच गए। पुलिस के सामने ही पथराव और तोड़फोड़ की गई। इस घटना के वीडियो वायरल हुए। 

ये भी पढ़ें -  सपा सांसद के घर हमला: दो FIR लेकिन मामूली धाराएं...करणी सेना का जिक्र तक नहीं, पुलिस ने इसलिए कर दी लीपापोती


 

दर्ज हुए दो मुकदमे
इसमें आकेंद्र राणा सांसद आवास पर जाते हुए नजर आए हैं। इस मामले में दो मुकदमे लिखे गए। पुलिस ओर से दर्ज मुकदमे में ओकेंद्र राणा को नामजद किया गया है। इसके साथ ही सैकड़ों कार्यकर्ता हैं। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि आईपीएस आदित्य सिंह के नेतृत्व में 10 टीम लगी हैं। इसमें कमिश्नरेट की चार एसओजी के साथ छह टीम थाना स्तर पर बनाई गई हैं।

ये भी पढ़ें -  UP: सपा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर पहुंचे शिवपाल यादव, कहा- डरेंगे नहीं और दे डाली बड़ी चेतावनी...

 
विज्ञापन

वीडियो से की जा रही बवालियों की पहचान
बवाल में शामिल लोगों की पहचान वीडियो और सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस हरियाणा के साथ ही राजस्थान में भी दबिश दे रही है। कार्यकर्ताओं के हरियाणा के साथ राजस्थान से भी आने की आशंका है। अलग-अलग टीमों को गिरफ्तारी की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed