फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four smugglers including couple caught with 46 kg of ganja at Cantt railway station Agra

Agra: कैंट रेलवे स्टेशन पर 46 किलो गांजे के साथ दंपती सहित पकड़े गए चार तस्कर, देने आए थे डिलीवरी 

Sat, 11 Jun 2022 09:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 Jun 2022 09:42 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायपुर से आगरा में गांजा लेकर आए दंपती सहित चार तस्करों को जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से बरामद गांजे की कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपये की बताई जा रही है। 
 

विज्ञापन
Four smugglers including couple caught with 46 kg of ganja at Cantt railway station Agra
हिरासत में गांजा तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन परिसर में जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने 46 किलोग्राम गांजे के साथ दंपती सहित चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। दंपती अपनी पड़ोसी महिला के साथ रायपुर (छत्तीसगढ़) से गांजा लेकर आए थे। यहां आगरा के एक होटल में उन्हें गांजे की डिलीवरी देनी थी।

विज्ञापन

 
आगरा कैंट जीआरपी थाने के इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि स्टेशन परिसर में गेट के पास दो बैग लेकर खड़ी दो महिलाओं व एक पुरुष पर शक हुआ। वे करीब एक घंटे से खड़े थे। बैगों की तलाशी ली गई तो उनमें 46 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसकी अनुमानित कीमत 4.60 लाख रुपये है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम बॉम्बे आवास, थाना सुपेला, दुर्ग निवासी लोकेश और उसकी पत्नी निशा, लोकेश की पड़ोसी बिल्कीस बेगम बताए। 

विज्ञापन

आगरा के युवक का कर रहे थे इंतजार 

आरोपियों ने बताया कि जगदीशपुरा शांति नगर का पवन सेन उन्हें लेने स्टेशन आया था। उसे भी पुलिस ने पकड़ लिया। पवन को ही माल की डिलीवरी तस्कर को देनी थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि चारों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रायपुर का सुजीत करवाता है तस्करी

जीआरपी इंस्पेक्टर ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि रायपुर के सुजीत ने उनसे मोबाइल पर संपर्क किया था। उसने ही आगरा के पवन सेन का नंबर दिया था। इसकी एवज में उन्हें पांच-पांच हजार रुपये दिए जाने थे। पवन के स्टेशन पहुंचते ही पुलिस ने चारों को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि अब आगरा के संपर्कों की तलाश की जा रही है, ताकि तस्करी करने वाले गिरोह तक पहुंचा जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed