फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   four people of a family died within 15 days in mainpuri

मां-बाप के बाद बेटी ने भी तोड़ा दम, 15 दिन में चार की मौत, पड़ोसी ने रंजिशन खेला था खूनी खेल

Sat, 04 Jul 2020 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 04 Jul 2020 12:15 AM IST
सार

  • रंजिश में पड़ोसी ने घर में लगाई थी आग, 17 जून की रात हुई थी घटना
  • जिंदा जल गया था दो साल का मासूम, तीन की इलाज के दौरान मौत 

विज्ञापन
four people of a family died within 15 days in mainpuri
प्रजापति युवा संगठन के पदाधिकारी पीड़ितों से मिले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले के गांव माधौनगर में रंजिश के चलते एक परिवार को जलाने की कोशिश की गई थी। आगजनी में दो साल का मासूम जिंदा जल गया था। जबकि गंभीर रूप से झुलसे दंपती ने सैफई मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया था। गुरुवार की रात उनकी बेटी की मौत हो गई। अब तक इस परिवार के चार लोगों की मौत हो चुकी है। अभी एक युवती का इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के माधौनगर (खरपरी) निवासी 45 वर्षीय रामबहादुर 17 जून की रात पत्नी सरला देवी (42), पुत्री रोली (18) व शिखा (16) और दो वर्षीय नाती ऋषि के साथ घर के एक कमरे में सो रहे थे। 
विज्ञापन



रंजिशन घर में लगाई आग, तीन की मौत प्रकरणः मौत से पहले महिला ने दिया था ये बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


रात को पड़ोस के रहने वाले मुरारी कश्यप ने पूर्व में हुए झगड़े की रंजिश के चलते घर में मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी थी। आग में जलने से दो वर्षीय ऋषि की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। 

आरोपी हो चुका है गिरफ्तार

गंभीर रूप से झुलसे रामबहादुर, रोली, शिखा और सरला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से उन्हें मिनी पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने मुरारी को गिरफ्तार कर लिया था। उसने रंजिश के चलते आग लगाने की घटना भी स्वीकार की थी।

सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान रामबहादुर और उनकी पत्नी सरला देवी की मौत हो चुकी है। घटना के 15 दिन बाद गुरुवार की रात बेटी शिखा ने भी दम तोड़ दिया। जबकि मेडिकल कॉलेज में भर्ती रोली की हालत भी नाजुक बनी हुई है। 

प्रजापति युवा संगठन के पदाधिकारी पीड़ितों से मिले

प्रजापति युवा शक्ति संगठन दिल्ली की टीम शुक्रवार को खरपरी के मोहल्ला माधौनगर पहुंची। टीम के सदस्यों ने यहां घर में लगाई गई आग में मरने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात की। पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए मुआवजा मांगा।  

ये भी पढ़ें: कानपुर मुठभेड़: दो साल पहले ही पुलिस में भर्ती हुए थे ब्रज के दोनों जवान, फर्ज की खातिर हुए कुर्बान
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed