उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस के साथ हुई दिल दहलाने वाली घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। इनमें आगरा और मथुरा के दो परिवार भी शामिल हैं, जिनके लाल दो साल पहले ही पुलिस में भर्ती हुए थे। बेटों की पुलिस में नौकरी लगने से परिवारों में खुशियां आनी शुरू ही हुई थीं, लेकिन बदमाशों की दुस्साहसिक करतूत से इनके परिवारों में मातम पसर गया है।
कानपुर मुठभेड़: दो साल पहले ही पुलिस में भर्ती हुए थे ब्रज के दोनों जवान, फर्ज की खातिर हुए कुर्बान
कानपुर में गुरुवार की रात दबिश देने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं। इसमें शहीद हुए आठ पुलिसकर्मियों में से सिपाही बबलू कुमार आगरा और जितेंद्र मथुरा के रहने वाले थे। शुक्रवार की सुबह जब इनकी शहादत की खबर मिली तो परिवारों में कोहराम मच गया। शहीद सिपाहियों के गांवों में गम और गुस्से का माहौल है।
Vikas Dubey: कौन है हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे, जिसे पकड़ने गए आठ पुलिसकर्मियों ने गंवाई अपनी जान, जानिए सब कुछ
यह भी पढ़ें- कानपुर मुठभेड़: आगरा मंडल के दो सिपाहियों ने भी गंवाई जान, परिवार में गम-गुस्से का माहौल