फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four medical stores were unsealed and records were scrutinized, and irregularities were found.

Agra News: चार मेडिकल स्टोरों की सील खोल कर रिकॉर्ड खंगाले, मिली गड़बड़ी

Tue, 09 Jun 2026 02:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Four medical stores were unsealed and records were scrutinized, and irregularities were found.
आगरा। औषधि विभाग ने फव्वारा स्थित दवा बाजार में चार मेडिकल फर्म के सील खोलकर जांच की। यहां दवाओं की खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड खंगाले गए। जांच में दवाओं की खरीद-बिक्री के बिल में गड़बड़ी मिली है। बीते सप्ताह लखनऊ की विशेष टीम के छापे में ये मेडिकल फर्म बंद मिली थीं। टीम ने इन पर सील लगा दी थी।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि लखनऊ की विशेष टीम ने बीते 21 मई को नकली और सैंपल की दवाओं की जांच के लिए 18 फर्मों पर छापा मारा था। सैंपल और नकली दवाएं मिली थीं। झूलेलाल मार्केट में दो अवैध गोदाम भी मिले थे, जिनमें सैन्य, ईएसआई अस्पताल और सैंपल की करोड़ों की दवाएं बरामद हुई थीं। यह अवैध गोदाम ज्योति ड्रग हाउस के संचालक नारायण दास हंसराजानी की थी।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान तीन फर्म बंद मिली थी। नोटिस चस्पा करते हुए लिखा कि जब ये दुकानें औषधि विभाग की निगरानी में ही खुलेंगी। ऐसे में इनके संचालकों ने लिखित में सोमवार को दुकानें खोलने का समय दिया। इस पर टीम की निगरानी में आरएमडी मेडिकल एजेंसी, शारदा फार्मा, युग फार्मा, जीआर फार्मा के सील खोलकर जांच की गई। इसमें एलर्जी, पेट रोग, एंटीबायोटिक, हृदय-किडनी समेत कई दवाओं के रिकॉर्ड खंगाले हैं। इसमें दवाओं की खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड देखे, दवाओं का भंडारण भी जांचा गया। कई दवाओं की खरीद-बिक्री के बिल में गड़बड़ी मिली है। अभी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed