{"_id":"595355bf4f1c1bcc088b4a41","slug":"four-died-after-accident-on-yamuna-expressway-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात के अंधेरे में यमुना एक्सप्रेसवे पर भिड़े वाहन, चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात के अंधेरे में यमुना एक्सप्रेसवे पर भिड़े वाहन, चार की मौत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला मांट (मथुरा)
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:37 PM IST
विज्ञापन
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर बीती रात हुए हादसे में स्कॉरर्पियो सवार तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर के बाद हुआ। इसी क्रम में कई वाहन एक दूसरे से भिड़ते चले गए। करीब आठ लोग घायल हैं।
बताया गया है कि मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर एक स्वराज ट्रैक्टर नोएडा से आगरा की ओर आ रहा था। ट्रैक्टर में बिजली के पोल के लिए प्रयोग होने वाले लोहे के पाइप लदे हुए थे। मंगलवार रात में करीब डेढ़ बजे एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 135 के समीप पीछे से आ रहे ट्रक की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई।
हादसा इतना जोरदार था कि टक्कर के बाद ट्रैक्टर सड़क पर ही पलट गया और उसमें भरे हुए लोहे के पाइप सड़क पर बिखर गए। ऐसे में सड़क पर पाइप बिखरे होने के कारण पीछे से आ रही स्कॉरपियो भी हादसे का शिकार हो गई। इसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
स्कॉरपियो में ही पीछे से आ रही बस भी टकराई इससे बस में सवार यात्री भी घायल हो गए। मरन वाले युवकों में सिद्धार्थनगर के राहुल, विजय, प्रिंस और सौरभ शामिल हैं। सभी की उम्र 20 से 22 वर्ष के करीब बताई गई है। घायलों का उपचार आगरा और मथुरा के अस्पतालों में चल रहा है। इनमें श्यामू, रवि, कयूम, गनेश, शेखर, आनंद, भानुप्रताप और अंकुर शामिल हैं।