{"_id":"6ac13610f93bef94fd0ffbca","slug":"four-day-traffic-diversion-for-ram-barat-and-janakpuri-in-agra-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में चार दिन बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था: राम बरात और जनकपुरी के लिए रूट डायवर्जन, देख लें ये पूरा प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में चार दिन बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था: राम बरात और जनकपुरी के लिए रूट डायवर्जन, देख लें ये पूरा प्लान
Sat, 03 Oct 2026 10:36 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 03 Oct 2026 10:36 PM IST
सार
आगरा में राम बरात और जनकपुरी आयोजन को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। इस दाैरान छह से नाै अक्तूबर तक बाहरी और आंतरिक मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा।
विज्ञापन
police demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में सोमवार को एतिहासिक श्रीराम बारात शोभायात्रा और मंगलवार से जनकपुरी आयोजन को देखते हुए पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। छह अक्तूबर दोपहर दो बजे से 7 अक्तूबर को कार्यक्रम समाप्त होने तक बाहरी और आंतरिक मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा। शोभायात्रा मार्ग पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसी तरह जनकपुरी महोत्सव के दौरान 7 से 9 अक्तूबर तक शहर में व्यापक डायवर्जन लागू रहेगा। भावना स्टेट में आयोजित होने वाले महोत्सव के चलते प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से मेला समाप्ति तक, करीब रात एक बजे तक राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर मध्यम और भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। श्रद्धालुओं के लिए पांच प्रवेश द्वार और अलग-अलग पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। यातायात संबंधी सहायता के लिए ट्रैफिक कंट्रोल हेल्पलाइन 9454457886 पर संपर्क किया जा सकता है।
भारी वाहनों की शहर में नो एंट्री
- दोपहर तीन बजे से रात 1 बजे तक एनएच-19 पर प्रतिबंध के बाद सामान्य यातायात रहेगा, लेकिन भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे।
- ग्वालियर से फिरोजाबाद, हाथरस और एटा जाने वाले भारी वाहन रोहता नहर चौराहा से इनर रिंग रोड होकर जाएंगे।
- ग्वालियर से मथुरा जाने वाले वाहन बाद गांव से दक्षिणी बाईपास होकर एनएच-19 पहुंचेंगे।
- जयपुर से फिरोजाबाद, हाथरस और एटा जाने वाले वाहन महुअर कट से दक्षिणी बाईपास होकर निकलेंगे।
- फतेहाबाद से ग्वालियर/जयपुर जाने वाले भारी वाहन शमसाबाद-इरादतनगर-सैंया मार्ग से जाएंगे।
- फतेहाबाद से मथुरा जाने वाले वाहन रमाडा कट से इनर रिंग रोड होते हुए कुबेरपुर कट से एनएच-19 जाएंगे।
रामबारात के दौरान यह मार्ग रहेंगे बंद
बेलनगंज से घटिया आजम खां तक मार्ग बंद रहेगा। घटिया से फुलट्टी, हॉस्पिटल रोड से फुव्वारा और मनकामेश्वर द्वार से दरेसी की ओर भी वाहन नहीं जा सकेंगे। रावतपाड़ा, सुभाष बाजार, चिम्मन पूड़ी और दरेसी में दोपहर 12 बजे से ऑटो, ई-रिक्शा, लोडिंग टेंपो और चारपहिया वाहनों पर रोक रहेगी। शाम चार बजे से छत्ता बाजार, कचहरी घाट और बेलनगंज से शोभायात्रा मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित होगा।
राम बारात के आगमन पर जनकपुरी मार्ग पर भी डायवर्जन
सात अक्तूबर को राम बरात के स्वरूप मनकामेश्वर मंदिर से जनकपुरी के लिए रवाना होंगे। भावना स्टेट चौराहे से जनकपुरी महल तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। 6 अक्तूबर रात 11 बजे से नो-एंट्री भी जारी रहेगी और सभी नो-एंट्री पास निरस्त रहेंगे।
विज्ञापन
जनकपुरी महोत्सव में तीन दिन भारी वाहनों की नो-एंट्री, रूट बदले
जनकपुरी महोत्सव के दौरान यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारु रखने के लिए 7 से 9 अक्तूबर तक शहर में व्यापक डायवर्जन लागू रहेगा। भावना स्टेट में आयोजित होने वाले महोत्सव के चलते प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से मेला समाप्ति तक, करीब रात एक बजे तक राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर मध्यम और भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। श्रद्धालुओं के लिए पांच प्रवेश द्वार और अलग-अलग पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।
जनकपुरी आयोजन के दौरान इन रूटों से गुजरेंगे भारी वाहन
- राष्ट्रीय राजमार्ग -19 पर रैपुरा जाट दक्षिणी बाईपास से कुबेरपुर कट तक भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।फिरोजाबाद से मथुरा जाने वाले वाहन कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेसवे होकर जाएंगे।
- फिरोजाबाद से ग्वालियर/जयपुर: कुबेरपुर, इनर रिंग रोड, दिगनेर पुलिया, रोहता नहर, रमाडा, शमशाबाद, इरादतनगर और सैंया होकर जाएंगे।
- ग्वालियर से फिरोजाबाद: रोहता नहर से दिगनेर पुलिया, इनर रिंग रोड, कुबेरपुर और एत्मादपुर होकर जाएंगे।
- ग्वालियर से हाथरस: रोहता नहर, दिगनेर पुलिया, तोरा, रमाडा, इनर रिंग रोड और यमुना एक्सप्रेसवे का रास्ता रहेगा।
- ग्वालियर से जलेसर: रोहता नहर, दिगनेर पुलिया, इनर रिंग रोड, कुबेरपुर, एत्मादपुर और टुंडला होकर जाएंगे।
- मथुरा से फिरोजाबाद: रैपुरा जाट-दक्षिणी बाईपास, ग्राम बाद, रोहता नहर, दिगनेर पुलिया और इनर रिंग रोड से जाएंगे।
- जलेसर से आगरा: मुड़ी चौराहा से एत्मादपुर-बरहन तिराहा होकर आवागमन होगा।
- हाथरस से फिरोजाबाद: खंदौली, मुड़ी चौराहा, एत्मादपुर-बरहन तिराहा और एनएच-19 होकर जाएंगे।
- जयपुर से हाथरस: महुअर कट, दक्षिणी बाईपास, ग्राम बाद, रोहता नहर, दिगनेर पुलिया, इनर रिंग रोड और यमुना एक्सप्रेसवे।
- जयपुर से फिरोजाबाद: महुअर कट, दक्षिणी बाईपास, ग्राम बाद, रोहता नहर, दिगनेर पुलिया, इनर रिंग रोड और एत्मादपुर।
- जयपुर से जलेसर: महुअर कट, दक्षिणी बाईपास, ग्राम बाद, रोहता नहर, दिगनेर पुलिया, इनर रिंग रोड, कुबेरपुर, एत्मादपुर और टुंडला।
- जयपुर से ग्वालियर/मथुरा: महुअर कट से दक्षिणी बाईपास और ग्राम बाद होकर जाएंगे।
- फतेहाबाद रोड से ग्वालियर/जयपुर/मथुरा: तोरा चौकी, एकता थाना, दिगनेर पुलिया, रोहता नहर, ग्राम बाद और दक्षिणी बाईपास।
- शमशाबाद से ग्वालियर: दिगनेर पुलिया, रोहता नहर, ग्राम बाद और सैंया अथवा इरादतनगर होकर जाएंगे।
- शमशाबाद से फिरोजाबाद/अलीगढ़: गुनतला अंडरपास, इनर रिंग रोड, यमुना एक्सप्रेसवे और कुबेरपुर।
- शमशाबाद से जयपुर/मथुरा: दिगनेर पुलिया, रोहता नहर, ग्राम बाद और दक्षिणी बाईपास होकर जाएंगे।
शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री
रोहता नहर, पथौली नहर, दक्षिणी बाईपास, रैपुरा जाट, रुनकता, कुबेरपुर, एत्माद्दौला, खंदौली, मुड़ी चौराहा, रामबाग, तोरा चौकी, एकता थाना और मलपुरा नहर चौराहा समेत प्रमुख प्रवेश मार्गों से भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
श्रद्धालुओं के लिए पांच प्रवेश द्वार, सात पार्किंग स्थल
श्रद्धालु सिकंदरा तिराहा, पुरुषोत्तम खंडेलवाल कट और गुरुद्वारा कट से भी मेला क्षेत्र में पहुंच सकेंगे। प्रमुख प्रवेश द्वार केके नगर कट, पुरुषोत्तम खंडेलवाल कट, भावना स्टेट कट, बुलेट अड्डा शोरूम कट और अमर उजाला कट रहेंगे।
पार्किंग व्यवस्था इस प्रकार रहेगी
- जनक महल के पीछे वीवीआईपी/वीआईपी पार्किंग।
- भावना स्टेट अपार्टमेंट में पास/कार्ड धारकों की पार्किंग—250 से 275 वाहन।
- नवीन जैन का प्लाट—700 से 750 वाहन।
- कमल चौधरी का प्लाट—300 से 350 वाहन।
- पुरुषोत्तम खंडेलवाल कट के पास देव कॉलेज के सामने तीन खाली प्लाट—200 से 225 वाहन।
- क्षमता बढ़ने पर होली पब्लिक स्कूल मैदान—80 से 90 वाहन।
- गणपति किंग काउंटी अपार्टमेंट के पास खाली प्लाट—70 से 80 वाहन।
- भावना स्टेट अपार्टमेंट के सामने बैरियर से जनक महल होते हुए रामरघु अपार्टमेंट तक नो व्हीकल जोन रहेगा। स्थानीय निवासियों को निवास संबंधी दस्तावेज दिखाने पर ही प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने की अनुमति मिलेगी।
- 11 बजे से शहर की नियमित नो-एंट्री नहीं खुलेगी। यह व्यवस्था महोत्सव समाप्त होने तक जारी रहेगी। इस अवधि के सभी नो-एंट्री पास और अनुमति पत्र निरस्त रहेंगे।