{"_id":"671c759f8082ed302c057d73","slug":"four-day-annual-conference-of-the-association-of-surgeons-of-india-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा में जुटेंगे देश-दुनिया के आठ हजार सर्जन, इस तारीख से शुरू होगा चार दिवसीय वार्षिक सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा में जुटेंगे देश-दुनिया के आठ हजार सर्जन, इस तारीख से शुरू होगा चार दिवसीय वार्षिक सम्मेलन
Sat, 26 Oct 2024 04:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 26 Oct 2024 04:33 PM IST
सार
एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया का चार दिवसीय वार्षिक सम्मेलन आगरा में होने जा रहा है। इस सम्मेलन में आठ हजार सर्जन आगरा में आएंगे। ये सम्मेलन 10 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन
एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया का चार दिवसीय वार्षिक सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया का चार दिवसीय वार्षिक सम्मेलन 10 दिसंबर से होटल जेपी पैलेस में होगा। इसमें देश-दुनिया के 8 हजार सर्जन जुटेंगे। कार्यशालाओं का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। सर्जनों को एंडोस्कोपी, अल्ट्रासाउंड आदि का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें - होटल मालिक के बेटे ने की हैवानियत: किशोरी को बंधक बनाया, लूटी आबरू...हालत बिगड़ी तो कर दिया ये कांड
यहां होगा सम्मेलन
फतेहाबाद रोड स्थित होटल में 84वें एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया एसीकान का कार्यव्रत जारी किया गया। एएसआई, यूपीएएसआई और एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ आगरा ने बताया कि चार दिवसीय कार्यक्रम में पहले दिन हैंड ऑ कोर्स आयोजित किया जाएगा। इसमें सर्जन्स को एंडोस्कोपी, अल्ट्रासाउंड, लेजर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। दूसरे दिन 20 से अधिक सर्जरी की जाएंगी, जिनका सीधा प्रसारण होगा। 12 से 14 दिसंबर तक देश-विदेश के प्रतिष्ठित सर्जन बीमारियों, सर्जरी और नई तकनीकी पर वीडियो आधारित व्याख्यान देंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - चुपके से आई मौत: जोत कार्यक्रम में चिमटा बजाते-बजाते गिरा युवक, फिर न उठ सका...चली गई जान
पहली बार आयोजित की जा रही हैंड आन कार्यशाला
आयोजन सचिव डा. अमित श्रीवास्तव ने कहा कि हैंड आन कार्यशाला पहली बार आयोजित की जा रही है। आगरा चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. अपूर्व चतुर्वेदी ने पोस्टर का विमोचन किया। आयोजन सचिव डाॅ. समीर कुमार ने कहा कि करीब 8 हजार सर्जन इसमें शामिल होंगे। 250 सर्जन विदेश से आएंगे। कोषाध्यक्ष डाॅ. सुनील शर्मा, डाॅ. अंकुर बंसल, डॉ. रवींद्र मोहन पचौरी, डॉ. जीजी सिंघल, डॉ. अनिल यादव, डॉ. रवि गोयल, डॉ. अनुभव गोयल आदि मौजूद रहे।