फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hotel owner's son committed atrocity held a teenager hostage looted her honour

होटल मालिक के बेटे ने की हैवानियत: किशोरी को बंधक बनाया, लूटी आबरू...हालत बिगड़ी तो कर दिया ये कांड

Sat, 26 Oct 2024 04:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 26 Oct 2024 04:38 PM IST
सार

आगरा में होटल मालिक के बेटे एक किशोरी से हैवानियत की। उसे दो घंटे तक रोक कर रखा। विरोध करने पर बंदूक तान दी और जान से मारने की धमकी दी। चार दिन बाद पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज हुआ है। 
 

विज्ञापन
Hotel owner's son committed atrocity held a teenager hostage looted her honour
छात्रा सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद मार्ग स्थित सिटी होटल में 13 वर्षीय किशोरी को बंधक बनाकर होटल मालिक के बेटे ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि विरोध करने पर बंदूक तानकर दो घंटे तक रोके रखा। जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता डरी सहमी घर पहुंची। शुक्रवार रात मां ने थाना ताजगंज में तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: पुलिस कमिश्नर भी रह गए सन्न, जब महिला ने खोला सिपाही की अश्लील हरकतों का चिट्ठा; दर्ज हुआ केस
विज्ञापन



 

पुलिस से की शिकायत 
पीड़ित किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस को बताया कि बेटी से दुर्गा कॉम्प्लेक्स, फतेहाबाद रोड निवासी राकेश राजपूत फोन पर बात करता था। उसने बेटी को अपनी बातों के जाल में फंसा लिया। राकेश के पिता अर्जुन सिंह होटल मालिक  हैं। वह बेटी को दोस्ती करने पर होटल में नाैकरी देने की बात करने लगा। 21 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे उसने बेटी को मारुति चाैराहे, शमसाबाद रोड पर बुलाया।

ये भी पढ़ें -  UP: पुलिसकर्मी ले रहे थे महीनेदारी...दवा माफिया के बयान में फंसा टास्क फोर्स, डीसीपी सिटी से मांगी गई रिपोर्ट



 

काले रंग की कार लेकर आया था आरोपी
राकेश काले रंग की गाड़ी में पहुंचा। फतेहाबाद रोड स्थित सिटी होटल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी की हालत बिगड़ गई। वह रोने लगी। उसके शोर मचाने पर राकेश ने बंदूक निकाल ली। जान से मारने की धमकी दी। बाद में बंधक बनाकर कई बार दुष्कर्म किया। दो घंटे तक उसे होटल में ही रखा। बाद में मारुति चाैराहे पर छोड़ गया।

ये भी पढ़ें -  Agra: पत्नी से बीच सड़क पर हुआ विवाद, बैंक अधिकारी पति ने की ऐसी हरकत...देखने वाले रह गए दंग


 
विज्ञापन

गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी पुलिस
बेटी डरी सहमी घर आई। वह सो गई। उसे बुखार आ गया। हालत में सुधार होने पर उसने जानकारी दी। शुक्रवार रात मां ने थाना ताजगंज में तहरीर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोरी के बयान दर्ज किए गए हैं। मेडिकल के लिए भेजा जाएगा। होटल में किशोरी को संचालक का बेटा लेकर गया था। सीसीटीवी फुटेज से पुष्टि हो गई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed