फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Death came silently: young man fell down while playing tongs during program could not get up again

चुपके से आई मौत: जोत कार्यक्रम में चिमटा बजाते-बजाते गिरा युवक, फिर न उठ सका...चली गई जान

Sat, 26 Oct 2024 11:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 26 Oct 2024 11:42 AM IST
सार

मैनपुरी के बिछवां क्षेत्र में मौत ने युवक पर चुपके से झपट्टा मारा। वो जोत कार्यक्रम में  चिमटा बजा रहा था। उसी दौरान वो जमीन पर गिर गया, लेकिन उसके बाद नहीं उठ सका। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

 

विज्ञापन
Death came silently: young man fell down while playing tongs during program could not get up again
चिमटा बजाते-बजाते युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के बिछवां थाना क्षेत्र के गांव भोजपुर में शुक्रवार की सुबह जोत कार्यक्रम के दौरान चिमटा बजा रहा युवक अचानक अचेत होकर गिर गया। कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी मच गई। जिला अस्पताल में युवक को मृत घोषित कर दिया गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को अंतिम संस्कार के लिए घर ले गए। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन





यहां की है घटना
किशनी क्षेत्र के गांव महिगवां निवासी जितेंद्र सिंह (36) जोत आदि धार्मिक कार्यक्रमों में चिमटा बजा कर परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र के गांव भोजपुर में जोत का कार्यक्रम था। इसमें जितेंद्र चिमटा बजाने आए थे। देर रात को शुरू हुआ आयोजन सुबह समापन की ओर था। तभी अचानक चिमटा बजाते हुए जितेंद्र अचेत होकर गिर गए। पहले तो साथी कलाकार व ग्रामीण कुछ समझ नहीं पाए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  होटल मालिक के बेटे ने की हैवानियत: किशोरी को बंधक बनाया, लूटी आबरू...हालत बिगड़ी तो कर दिया ये कांड
विज्ञापन
विज्ञापन




डॉक्टर ने मृत घोषित किया
युवक को उठाने की कोशिश की लेकिन कोई हरकत नहीं हुई। इसके बाद लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed