फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four criminals planning robbery arrested with weapons

Agra News: लूट की साजिश रच रहे चार बदमाश असलहा सहित गिरफ्तार

Mon, 01 Apr 2024 02:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 01 Apr 2024 02:59 PM IST
विज्ञापन
Four criminals planning robbery arrested with weapons
लूट की साजिश रच रहे चार बदमाश असलहा सहित गिरफ्तार
विज्ञापन

- कब्जे से कार भी हुई बरामद, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी

करहल (मैनपुरी)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक कार में बैठ कर लूट की साजिश रच रहे चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अपराधियों के कब्जे से अवैध असलहा कारतूस आदि बरामद हुए। सीओ करहल ने प्रेसवार्ता कर कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने चालान करने के बाद शनिवार को जेल भेजा है।
सीओ करहल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात को प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी सूचना मिली कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के नीचे आसपुरा अंडरपास पर अपराधी मौजूद हैं। सभी असलहा से लैस हैं और किसी लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस सूचना पर सीओ ने प्रभारी निरीक्षक और पुलिस बल के साथ बताए गए स्थान पर दबिश दी। घेराबंदी कर कार में मौजूद चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। कब्जे से तीन तमंचे, कारतूस और कार को जब्त कर लिया। पूछताछ करने पर पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम राकेश उर्फ अब्बा निवासी नगला खुशाल, श्यामवीर निवासी नगला देवी, मोहित और अंकित निवासी मिरकपुर पुठिया जसवंत नगर इटावा बताया। मुकदमा दर्ज करने के बाद गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा।
विज्ञापन


चौहरे हत्याकांड का आरोपी है अब्बा
सीओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2014 में असरोही में चौहरे हत्याकांड अंजाम दिया गया था। इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी राकेश उर्फ अब्बा था। अब्बा पर 14 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पकड़े गए साथी श्यामवीर पर भी 15 से अधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed