फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   four children died due to drowning in the pond in Agra SDM arrived late in accident DM gave notice

आगरा में तालाब में डूबने से 4 बच्चों की मौत: हादसे में देर से पहुंचीं एसडीएम, डीएम ने दिया नोटिस

Tue, 09 Jul 2024 09:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 09 Jul 2024 09:35 AM IST
सार

आगरा के खंदौली क्षेत्र में हुए इतने बड़े हादसे में सूचना के बाद भी एसडीएम देरी से पहुंची। इस मामले में जिला अधिकारी ने संज्ञान लेते हुए उन्हें नोटिस दिया है।छ 

 

विज्ञापन
four children died due to drowning in the pond in Agra SDM arrived late in accident DM gave notice
जिलाधिकारी आगरा की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के खंदौली में यमुना एक्सप्रेस-वे के पास रविवार को तालाब में डूबने से 4 बच्चों की मौत के मामले में देरी से पहुंचीं एसडीएम एत्मादपुर दिव्या सिंह को प्रभारी जिलाधिकारी प्रतिभा सिंह ने नोटिस जारी किया है। बिना अनुमति के मुख्यालय पर रहने और देरी से घटनास्थल पर पहुंचने का स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही एसडीएम खेरागढ़ को भी नोटिस देकर जवाब-तलब किया गया और सूचना अधिकारी का वेतन रोकने का आदेश दिए गए।
विज्ञापन


 

प्रभारी जिलाधिकारी प्रतिभा सिंह ने कहा है कि 4 लोगों के डूबने की घटना पर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य कराने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन एसडीएम अत्यंत देरी से पहुंचीं। जानकारी मिली है कि वह तहसील मुख्यालय पर नहीं रहतीं। बिना पूर्व अनुमति के जिला मुख्यालय पर रह रही हैं। संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम खेरागढ़ ने मजिस्ट्रेट ड्यूटी बताई
प्रभारी जिलाधिकारी प्रतिभा सिंह ने एसडीएम खेरागढ़ संदीप कुमार यादव को भी नोटिस जारी किया है। नोटिस के मुताबिक प्रभारी जिलाधिकारी ने रविवार को उनकी लोकेशन की जानकारी की, जिस पर बताया गया कि एसडीएम की परीक्षा में मजिस्ट्रेट ड्यूटी लगी है। इस वजह से वह मुख्यालय पर हैं। एडीएम सिटी ऑफिस से पता चला कि उनकी किसी जगह कोई ड्यूटी नहीं लगी है। बिना अनुमति के तहसील मुख्यालय छोड़कर जनपद मुख्यालय पर आने को आदेश की अवहेलना माना गया है। उनसे तीन दिन के अंदर जवाब मांगा गया है।

 
विज्ञापन

सूचना अधिकारी शीलेंद्र शर्मा को भी प्रभारी जिलाधिकारी ने नोटिस जारी किया है। उनसे खंदौली में 4 बच्चों की डूबने से मौत के मामले में पोस्टमार्टम हाउस जाने को कहा गया था। वह रविवार को हाथरस में थे। बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर सूचना अधिकारी का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed