फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four brothers together murdered a property dealer stabbed him in the middle of the road know reason

UP: चार भाइयों ने किया प्रॉपर्टी डीलर का कत्ल, बीच सड़क पर सीने में मारा चाकू... ताकि पता रहे क्यों ली जान

Fri, 03 May 2024 08:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 03 May 2024 08:54 AM IST
सार

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में चार भाइयों सहित 10 पर केस दर्ज किया गया है। हालांकि अभी गिरफ्तारी एक भी नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 
 

विज्ञापन
Four brothers together murdered a property dealer stabbed him in the middle of the road know reason
हमलावर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के गुतिला मोड़ (ताजगंज) में प्रापर्टी डीलर विश्वदीप (41) की हत्या में 6 नामजद और 4 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों में बरौली अहीर के 4 सगे भाई शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन वो घरों में नहीं मिले।
विज्ञापन



गुतिला मोड़ पर हुई हत्या
गांव बरौली अहीर निवासी विश्वदीप प्रापर्टी डीलर थे। बुधवार रात को गांव गुतिला मोड़ पर उनकी हत्या कर दी गई थी। पिता सूर्यकांत यादव ने केस दर्ज कराया। उन्होंने पुलिस को बताया कि 5 महीने पहले बेटा विश्वदीप एक शादी में गया था। वहां पर गांव के ही सगे भाइयों मनोज, दुर्गेश, दिनेश और भानु प्रताप से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। उन्होंने बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  यूपी: आगरा में तीसरे चरण के मतदान से पहले बवाल, पथराव के बाद आगजनी; फायरिंग में घायल हुई महिला
विज्ञापन
विज्ञापन



 

मान बैठे थे रंजिश 
तब गांव के संभ्रांत लोगाें के कहने की वजह से शिकायत नहीं की। आरोपियों को माफ कर दिया था। मगर, वो रंजिश मान रहे थे। वारदात वाले दिन विश्वदीप अपने चचेरे भाई अरुण की काॅलोनी से लौट रहा था। तभी उन्हें सगे मनोज, दुर्गेश, दिनेश और भानु प्रताप के साथ उनके पिता राजवीर, वैशाखी और सौरभ यादव 4-5 अज्ञात लोगों ने रोक लिया।

ये भी पढ़ें -   UP: एमबीए पास पत्नी की पासपोर्ट बनवाने के दौरान खुली ऐसी पोल, पति बोला- धोखा हुआ है, पहुंच गया थाने
 

चाकू से सीने पर किया वार
आरोप है कि विश्वदीप पर हमला बोल दिया। मनोज ने चाकू निकालकर विश्वदीप के सीने में वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी का कहना है कि घटना के पीछे रंजिश की बात सामने आई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उधर, घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। विश्वदीप की दो बेटियां हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed