फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ruckus stone pelting followed by arson before the third phase of voting in Agra Woman injured in firing

यूपी: आगरा में तीसरे चरण के मतदान से पहले बवाल, पथराव के बाद आगजनी; फायरिंग में घायल हुई महिला

Fri, 03 May 2024 03:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 03 May 2024 03:58 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए मुस्तैदी से काम कर रही पुलिस के उस समय पसीने छूट गए, जब गोकुलपुरा में पथराव की सूचना मिली। यहां बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। आधा घंटे तक बवाल हुआ। इस दौरान फायरिंग में एक महिला घायल हो गई। 

विज्ञापन
Ruckus stone pelting followed by arson before the third phase of voting in Agra Woman injured in firing
पथराव के बाद तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के लोहामंडी थाना क्षेत्र के टीला गोकुलपुरा में बृहस्पतिवार रात को पानी की टंकी पर हाथ-पैर धोते बच्चों को पीटने पर वाल्मीकि और प्रजापति समाज के लोग आमने-सामने आ गए। आधा घंटे तक जमकर बवाल हुआ।
विज्ञापन


मारपीट और पथराव के बाद पार्षद पति के भाई की दुकान में आग लगा दी गई। फायरिंग भी की गई है। इसमें गोली लगने से एक महिला घायल हो गई। मारपीट में सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष भुल्ले नरवार और उनका बेटा घायल हो गए। संघर्ष की जानकारी पर 4 थानों का पुलिस फोर्स पहुंच गया। इस पर बलवाई भाग गए। पुलिस देर रात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। 6-7 लोगों को पुलिस ने पकड़ा तो लोगों ने हंगामा किया। बवाल में 6 लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव, आगजनी और फायरिंग के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


 

गोकुलपुरा टीला के रहने वाले चिंकी नरवार ने बताया कि क्षेत्र में पार्षद निधि से पानी की टंकी लगी है। बृहस्पतिवार शाम 7:30 बजे टंकी पर वाल्मीकि समाज के 10-12 साल के 2-3 बच्चे हाथ-पैर धो रहे थे। टंकी के सामने ही पार्षद पति राजेश प्रजापति के भाई वीरेंद्र की परचूनी की दुकान है। आरोप है कि वीरेंद्र ने पानी फैलाने के लिए मना किया और बच्चों को पीटकर भगा दिया। जातिसूचक शब्द भी बोले।

 

बच्चे रोते हुए अपने घर पर पहुंचे। इस पर समाज के लोगों ने पड़ोस की बस्ती में रहने वाले सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष भुल्ले नरवार को जानकारी दी। वह अपने बेटे बल्लू सहित अन्य लोगों के साथ वीरेंद्र प्रजापति की दुकान पर आए। इसी दौरान दोनों समाज के लोग जुट गए।

बताया गया है कि तमंचे, लाठी-डंडे और फरसे से लैस लोगों ने गालीगलौज के बाद मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद पथराव हो गया। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर फेंके जाने लगे। इससे अफरातफरी मच गई। कुछ लोगों ने वीरेंद्र की दुकान के बाहर रखे सामान में आग लगा दी। एक स्कूटी को नाले में फेंक दिया। चंद कदम की दूरी पर पुलिस चौकी से फोर्स पहुंचा। मगर, लोग नहीं माने। आधा घंटे तक बवाल होता रहा। फायरिंग भी की गई। सूचना पर आसपास के सर्किल के थानों की फोर्स पहुंच गई। इस पर बलवाई भाग गए।

विज्ञापन

दोनों पक्ष ने लगाए आरोप
फायरिंग में प्रजापति समाज की लक्ष्मी देवी के सीधे हाथ की कोहनी में गोली लगने की बात कही जा रही है। इस पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजेश प्रजापति पक्ष का कहना है कि उनसे बल्लू ने मारपीट और पथराव किया गया। उनके घरों के कैमरे तक तोड़ दिए गए। फायरिंग की गई। उधर, घायल भुल्ले और बल्लू ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। बल्लू का कहना है कि फरसे और लाठियों से हमला किया गया। फरसा मारे जाने से उसके सिर में चोट लगी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ईंट-पत्थर से पट गईं गलियां
टीला गोकुलपुरा में एक तरफ वाल्मीकि समाज तो दूसरी तरफ प्रजापति समाज के लोगों के घर बने हुए हैं। जिस समय बवाल हुआ, उस समय लोग घरों के बाहर ही बैठे हुए थे। बवाल होता देखकर लोग घरों में कैद हो गए। वहीं पथराव से नाले के पास की गलियां ईंट और पत्थर से पट गईं।

पुलिस की धरपकड़ पर हंगामा
पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रात में ही दबिश देना शुरू कर दिया था। दोनों पक्ष के लोगों को पकड़कर ले जाने लगी। इस पर महिलाओं ने हंगामा कर दिया। पुलिस के सामने एक-दूसरे पर ही आरोप लगाने लगीं। पुलिस जीप के आगे बैठ गईं। इस पर पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कर दिया।

 

छावनी बना पूरा इलाका
घटना की जानकारी पर लोहामंडी थाना की फोर्स पहुंची थी। बाद में डीसीपी सिटी सूरज राय, एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी पहुंच गए। बाद में जगदीशपुरा, शाहगंज, हरीपर्वत थाना की फोर्स पहुंच गई। पूरा इलाका पुलिस छावनी बना दिया गया।

 

बच्चों के विवाद में बवाल
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि टीला गोकलपुरा में बच्चों को लेकर विवाद हुआ था। मारपीट के बाद पथराव किया गया। एक दुकान के बाहर रखे गत्ते में आग लगा दी गई थी। फायरिंग का भी आरोप लगाया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इलाके में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed