फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MBA bride secret exposed while getting passport in agra up news

UP: एमबीए पास पत्नी की पासपोर्ट बनवाने के दौरान खुली ऐसी पोल, पति बोला- धोखा हुआ है, पहुंच गया थाने

Thu, 02 May 2024 08:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 02 May 2024 08:09 PM IST
सार

पासपोर्ट बनवाने के दौरान जब शैक्षिक प्रमाण पत्र जांचे गए तो पत्नी की सच्चाई का पता चल सका। उसने जिसे एमबीए समझकर सात फेरे लिए थे, वो 10वीं पास भी नहीं थी। इसके बाद होटल संचालक ने पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
 

विज्ञापन
MBA bride secret exposed while getting passport in agra up news
पति से धोखा - फोटो : istock

विस्तार

आगरा में एक होटल संचालक ने पत्नी पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि रिश्ता तय करने के लिए पत्नी के घरवालों ने जो दस्तावेज दिखाए थे, वो शादी के बाद फर्जी निकले। बताया गया था कि लड़की एमबीए पास है, लेकिन पासपोर्ट बनवाने के दौरान जब शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच हुई तो सच्चाई सामने आ गई। हाईस्कूल की अंकतालिका में ही गड़बड़ी मिली। जब  हाईस्कूल की अंकतालिका का विद्यालय में रिकॉर्ड तलाशा किया गया तो वो भी नहीं मिला। मामले में पुलिस जांच कर रही है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


 

यहां का है मामला 
फतेहाबाद रोड निवासी अभिनव उपाध्याय का फतेहाबाद रोड पर लवकुश होटल है। उन्होंने बताया कि उनकी शादी दिसंबर 2020 में दिव्यांशी तिवारी से हुई थी। शादी के लिए दिव्यांशी के पिता रविश चंद्र तिवारी ने अभिनव के परिजन से संपर्क किया था। व्हाटस एप पर दिव्यांशी के शैक्षिक प्रमाण पत्र भेजे थे। इसमें हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, बीबीए और एमबीए की अंकतालिका शामिल थीं। दिव्यांशी फरवरी 2022 में झगड़ा कर घर चली गई थी। बाद में परिवार के लोगों ने पंचायत की। इसमें समझौता हो गया। परिवार के लोगों ने दोनों को घूमने जाने के लिए कहा।

ये भी पढ़ें -  इतनी रकम कि थैला भी पड़ गया छोटा: चोरों को गठरी में बांधकर ले जाने पड़े नोट, सीसीटीवी में वारदात हुई कैद


 
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे के नाम से पत्नी की अंकतालिका
अभिनव का आरोप है कि उन्होंने पासपोर्ट बनवाने के लिए पत्नी से शैक्षिक प्रमाण पत्र मांगे। पत्नी की हाईस्कूल की अंकतालिका विभागीय वेबसाइट पर रिजवान अहमद के नाम से प्रदर्शित हुई। बाद में स्कूल से पता किया। मगर, अंकतालिका का रिकॉर्ड नहीं मिला। इस पर पत्नी से पूछा। मगर, वो धमकी देने लगी। 17 अप्रैल को साले संजीव, वीनू लवानिया सहित अन्य ने होटल पर आकर धमकाया। इससे परिवार दहशत में हैं।

ये भी पढ़ें -  Lok Sabha Election 2024: आखिर मान ही गईं प्रियंका गांधी... इस लोकसभा क्षेत्र में तीन मई को होगा रोड शो, लेकिन बदला गया रूट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed