{"_id":"6ac4f4b76b6e5685c40c89c7","slug":"four-arrested-for-gambling-in-agra-11-000-cash-and-cards-recovered-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुआरियों पर शिकंजा: आगरा पुलिस ने जुआ खेलते चार दबोचे, 11 हजार रुपये नकद और ताश बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुआरियों पर शिकंजा: आगरा पुलिस ने जुआ खेलते चार दबोचे, 11 हजार रुपये नकद और ताश बरामद
Tue, 06 Oct 2026 06:46 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 06 Oct 2026 06:46 PM IST
सार
लोहामंडी पुलिस ने कारबान गली के सामने खाली जगह पर जुआ खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 11 हजार रुपये नकद और ताश की गड्डी बरामद हुई, पुलिस ने जुआ अधिनियम में केस दर्ज किया।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के लोहामंडी पुलिस ने सार्वजनिक शौचालय कारबान गली के सामने खाली जगह पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 हजार रुपये नकद और ताश की गड्डी बरामद की है।
एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि पांच अक्तूबर को टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से जुआ खेले जाने की सूचना मिली। पुलिस ने बताए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर अनिल, भोला माहौर, आकाश और अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया।
चारों कारबान गली, लोहामंडी के निवासी हैं। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर लोहामंडी थाने में जुआ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।